एमबीए की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपित ने शादी से मना किया तो खाया जहर

Updated on 12-03-2024 11:24 AM
भोपाल। छोला मंदिर इलाके में एक एमबीए की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित ने शादी करने का झांसा देकर दो साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में शादी से इनकार कर दिया। इस युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है।

पुलिस के मुताबिक 24 वर्षीय युवती क्षेत्र में रहती है और एमबीए की पढ़ाई कर रही है। करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात सोहागपुर के रहने वाले राहुल पुरी गोस्वामी मोहल्ले में समूह की किस्त की रिकवरी के लिए आया करता था। 20 फरवरी को उसने युवती को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया था,उसके बाद से आरोपित छात्रा को शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म किया। अभी चार दिन पहले आरोपित के बारे में छात्रा को पता चला कि उसकी शादी किसी और से होने वाली है। जब छात्रा ने उससे बात की तो आरोपित ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इस के बाद छात्रा तनाव में आ गई और उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने युवती के बयान दर्ज किए तो उसने पूरा घटनाक्रम बताया। इस पर एफआइआर दर्ज कर ली गई। पुलिस जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार करेगी।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 May 2026
भोपाल, राजधानी में साइबर ठगी का खतरनाक ट्रेंड सामने आया है, जहां ठगों ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताकर एक 75 वर्षीय सेवानिवृत्त व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट कर लिया। 24…
 05 May 2026
भोपाल, मोहन यादव सरकार प्रदेश के दस लाख दिव्यांगजनों के लिए पहली बार नीति बनाएगी। इस नीति के लागू होने के बाद सारे विभाग दिव्यांगजनों को लेकर एक प्लेटफार्म पर काम…
 05 May 2026
भोपाल, भोपाल की आदमपुर कचरा खंती में आग लगने के केस में सुप्रीम कोर्ट में आज (मंगलवार को) सुनवाई होगी। इस मामले में नगर निगम के जिम्मेदार अपना पक्ष रखेंगे। इससे…
 05 May 2026
भोपाल। बड़े तालाब के बोट क्लब पर चल रहीं नावों को लेकर पर्यटकों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बरगी डैम में क्रूज डूबने की घटना के चार…
 05 May 2026
भोपाल। प्रदेश में भले ही अभी खाद की कमी नहीं है, मगर वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए सरकार सतर्कता बरत रही है। प्रदेश में किसानों को पात्रता के अनुसार दो बार…
 05 May 2026
भोपाल। प्रदेश के मौसम पर पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम का असर जारी है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में कहीं-कहीं आंधी के साथ बारिश हुई। सागर, श्योपुर और दमोह…
 05 May 2026
भोपाल/रायपुर। बंगाल सहित तीन राज्यों में जीत पर भारतीय जनता पार्टी ने विजयोत्सव मनाया। प्रदेश भाजपा कार्यालय से लेकर जिलों में जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी…
 05 May 2026
भोपाल। हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम और शवों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था अब पूरी तरह बदलने वाली है। पिछले कई दशकों से बदहाली का दंश झेल रही मर्चुरी (शवगृह) को अब…