महापौर ने कहा- यहां बैठकर PM भी नहीं कर पाएंगे समस्या का हल, भाजपा ने किया पलटवार...

Updated on 15-05-2024 07:58 PM

रायपुर। रायपुर के वार्डों की समस्या को लेकर महापौर एजाज ढेबर ने बड़ा बयान दिया है। ढेबर ने कहा कि इस जगह पर पीएम साहब को भी बैठा दिया जाये, फिर भी शहर के समस्याओं का हल नहीं होगा। इस बयान के बाद भाजपा लगातार मेयर को घेरने में लग गई है।

एजाज ढेबर ने कहा कि वार्डों की जो समस्या है वह अगर यहां पर पीएम साहब को भी बैठा दें, तो भी यह परेशानी रहेगी। क्योंकि यह समस्या अनवरत है। इस बात को मानना पड़ेगा कि पानी, साफ-सफाई और बिजली की यह समस्या अनवरत रहेगी। इसको कोई खत्म नहीं कर सकता।

उन्होंने दावे के साथ कहा कि अगर नगर निगम में समस्या खत्म हो गई, तो नगर निगम की डिपार्टमेंट की जरूरत ही नहीं होगी। जन्म से मरण तक के नगर निगम काम करता है। उन्होंने कहा कि यह समस्या नगर निगम में कभी खत्म नहीं हो सकती, अनवरत रहेगी।

महापौर के इस बयान के बाद भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है। पोस्ट में उन्होंने महापौर की कुर्सी को किसी भाजपा पार्षद को देने की बात कही है। वहीं भाजपा के मीडिया विभाग प्रमुख अमित चिमनानी ने भी मेयर ढेबर पर निशाना साधा है।

अमित चिमनानी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि देखो महापौर जी, समस्या बनी रहेगी तो आपका काम क्या है फिर? मोदी राज में देश चमक रहा है, लेकिन रायपुर में आप लाइट-सफाई की समस्या पर हाथ खड़ा कर रहे हैं। यह बयान रायपुर की जनता से हुए धोखा का प्रमाण है। पीएम साहब के आशीर्वाद भाजपा का महापौर इस समस्या से जनता को निजात जरूर दिलाएगा। 


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…