महापौर ने ईई को पुलगाँव नाला पुलिया के मरम्मत करने सौपा ज्ञापन

Updated on 27-07-2024 04:03 PM

दुर्ग। नगर पालिक निगम महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज एम.आई.सी. प्रभारी अब्दुल गनी,भोला महोंबिया,पार्षद भास्कर कुंडले,प्रकाश जोशी,पलाश जैन की मौजूदगी में दुर्ग संभाग लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर अशोक श्रीवास से मुलाकात कर पुलगाँव नाला पुलिया के तत्काल मरम्मत करने ज्ञापन सौपा गया। इसके पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल ने कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी से फोन पर बात कर पुलगाँव नाला पुलिया को  तत्काल मरम्मत करने के लिए चर्चा किया गया था।

महापौर द्वारा पुलगांव पुल पर सुरक्षा प्रदान करने विगत दिवस पुलगांव पुल पर एक तरफ दोनो सिरे को बंद कर कांक्रीट से गड्ढे भर दिये गये थे. जिसे रात को अज्ञात लोगो द्वारा दोनो सिरे के बेरिंगेट निकालकर यातायात के लिए खोल दिया गया, जिसके कारण की गई कांक्रीट की परत निकल गई और पुन: गड्ढे निर्मित हो गये, जिसे आज मौसम खुलते ही पुन: भरने का प्रयास किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि रात्री में फोर्स लगाकर कम से कम सात दिन यातायात बंद रखना पड़ेगा जिससे कांक्रीट सेट हो जाये अन्यथा बार-बार इस कार्य को कराना विभाग के लिए संभव नहीं होगा।लोगो की सुरक्षा ध्यान में रखते हुए संभाग लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर अशोक श्रीवास द्वारा तुरंत पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला को पत्र के माध्यम से रात्री में फोर्स लगाकर सात दिन यातायात बंद रखने के लिए पत्र लिखा।उन्होंने लोक निर्माण विभाग ईई को संधारण कार्य कराने की बात कही।सड़क एवं पुल के ऊपर गड्ढों को कांक्रीट मटेरियल डालकर समतल किये जाने के लिए कहा।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले का लिंगो घोटुल मांदरी नृत्य दल अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला का प्रदर्शन करेगा। यह दल नई दिल्ली में आयोजित भारत ट्राइब फेस्ट-2026 में छत्तीसगढ़ राज्य का…
 18 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के बहुचर्चित नसबंदी कांड मामले में करीब 11 साल 4 महीने बाद जिला कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। एडीजे कोर्ट बिलासपुर के न्यायाधीश शैलेश कुमार ने सर्जन डॉ.…
 18 March 2026
बिलासपुर, हिंदू नववर्ष, गुड़ी पड़वा और नवरात्रि पर्व की तैयारियों जोरों से चल रही है। बिलासपुर में सिंधी समाज ने अपने आराध्य देव भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव चेट्रीचंड्र से पहले मंगलवार…
 18 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पूरे साल NCERT की किताबों से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स पर अचानक सीजी बोर्ड एग्जाम थोप दिया गया। स्कूल प्रबंधन की मनमानी पर कलेक्टर संजय अग्रवाल…
 18 March 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर कोटा सिस्टम के तहत दिए जाएंगे। घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग को रोकने और आम उपभोक्ताओं तक गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए…
 18 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में थार गाड़ी खरीदने के लिए एक नाबालिग ने अपने ही घर में चोरी करवाई है। इसके लिए सेना के रिटायर्ड जवान के बेटे को उकसाया और…
 18 March 2026
रायपुर, उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने आज 18 और कल 19 मार्च को आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि…
 18 March 2026
रायपुर, रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण अस्पताल के पीछे बने सीवरेज टैंक (गटर) की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, 1 की हालत…