शेयर बाजार में कत्लेआम, सेंसेक्स 1000 अंक गिरा, निवेशकों के 12 लाख करोड़ स्वाहा

Updated on 13-03-2024 02:59 PM
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में आज भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बीएसई सेंसेक्स में करीब 1000 अंक से अधिक गिरावट आई है जबकि निफ्टी भी एक फीसदी से अधिक गिरा है। लेकिन स्मॉलकैप इंडेक्स में पांच फीसदी से अधिक गिरावट आई है। यह दिसंबर 2022 के बाद इसमें एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट है। मिडकैप इंडेक्स में भी तीन फीसदी गिरावट आई है जबकि माइक्रोकैप्स और एसएमई स्टॉक इंडेक्स में करीब पांच फीसदी गिरावट आई है। इसके साथ ही बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 12 लाख करोड़ रुपये गिरकर 374 लाख करोड़ रुपये रह गया है। दोपहर बाद 2.30 बजे बीएसई सेंसेक्स 1044.96 अंक यानी 1.44 फीसदी की गिरावट के साथ 72,621.25 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 1.76 फीसदी यानी 394 अंक की गिरावट के साथ 21,941.70 अंक पर आ गया।
सेंसेक्स के शेयरों में सबसे ज्यादा छह फीसदी तेजी आईटीसी के शेयरों में रही। साथ ही नेस्ले, टीसीएस, विप्रो और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में तेजी रही। दूसरी ओर एनटीपीसी, पावर ग्रिड, ओएनजीसी, भारती एयरटेल, टाटा स्टील और सन फार्मा में सबसे ज्यादा गिरावट रही है। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के वी के विजयकुमार ने कहा कि स्मॉलकैप सेगमेंट में रिटेल निवेशकों की जरूरत से ज्यादा सक्रियता के कारण वैल्यूएशन बहुत ज्यादा पहुंच गया था। इस पर कई महीनों से चिंता जताई जा रही थी। आज घरेलू मार्केट की चाल ग्लोबल मार्केट्स से उलट रही। एसएंडपी500 रेकॉर्ड पर पहुंच गया। एफआईआई ने भी भारतीय शेयरों को खरीदना शुरू कर दिया है और इस महीने वे अब तक तीन अरब डॉलर का निवेश कर चुके हैं। इसलिए समस्या घरेलू स्तर पर ही है।

क्यों आई गिरावट

जानकारों का कहना है कि शेयर बाजार में आज आई गिरावट के कई कारण हैं। सेबी ने पिछले महीने म्यूचुअल फंड्स को स्मॉलकैप और मिडकैप इन्वेस्टर्स को हितों की रक्षा के लिए एक सिस्टम बनाने को कहा था। सेबी की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच ने सोमवार को कहा कि मार्केट में कुछ संदिग्ध चीजें हैं। कुछ लोग इसे बुलबुला कह रहे हैं तो कुछ इसे झाग कह सकते हैं। लेकिन इस स्थिति को बढ़ने से रोकने की जरूरत है। साथ ही कई ब्रोकरेज और दिग्गज इन्वेस्टर्स ने स्मॉलकैप शेयरों की वैल्यूएशन पर आगाह किया है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…