मरियम नवाज का पंजाब की पहली महिला मुख्यमंत्री बनना तय : PTI के हंगामे के बीच विधायक पद की शपथ ली

Updated on 24-02-2024 12:28 PM

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने शुक्रवार को विधायक पद की शपथ ली।

पाकिस्तानी मीडिया 'डॉन' के मुताबिक, पंजाब विधानसभा के स्पीकर सिब्तैन खान ने 313 विधायकों को शपथ दिलाई। इसमें PML-N और उसके सहयोगी दलों के 215 विधायक और सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल (SIC) पार्टी में शामिल हुए इमरान समर्थित 98 उम्मीदवार शामिल थे।

मरियम और अन्य विधायकों की शपथ के दौरान पूर्व PM इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की।

मरियम PML-N पार्टी से पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार हैं। पंजाब प्रांत में नवाज की PML-N और सहयोगी दलों को कुल 371 में से 215 सीटें मिली हैं। इसके साथ उन्हें बहुमत हासिल हो गया है। इस वजह से मरियम का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है।

रिजल्ट के बाद सत्र बुलाने वाला पंजाब पहला प्रांत
देश के 4 प्रांतों में पंजाब पहली प्रांतीय विधानसभा है, जिसका उद्घाटन सत्र बुलाया गया। शुक्रवार को ये सत्र 10 बजे शुरू होने वाला था, हालांकि इसमें दो घंटे से ज्यादा की देरी हुई। फिर इसे नमाज के लिए स्थगित कर दिया गया। इसके बाद 2.30 बजे सत्र वापस से शुरू हुआ और पंजाब विधानसभा के वर्तमान अध्यक्ष सिब्तैन खान ने निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई।

पाकिस्तान का सबसे बड़ा निर्वाचित सदन पंजाब
पंजाब विधानसभा 371 सीटों के साथ पाकिस्तान का सबसे बड़ा निर्वाचित सदन है। इसमें 297 सामान्य सीटें और 74 आरक्षित सीटें हैं, जिनमें 66 महिलाओं के लिए और 8 अल्पसंख्यकों के लिए हैं। 8 फरवरी को 296 सामान्य सीटों के लिए चुनाव हुए थे, क्योंकि एक सीट पर एक उम्मीदवार की मृत्यु की वजह से मतदान स्थगित कर दिया गया था।

मरियम ने 2011 में राजनीति में रखा कद

मरियम नवाज 2011 में सक्रीय राजनीति में आई थीं। उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत यूनिवर्सिटीज में और महिलाओं के मुद्दों पर भाषण देकर की थी। साल 2017 मरियम के लिए सबसे अच्छा रहा। इसी साल उनके पिता नवाज शरीफ को पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने पनामा पेपर्स में नाम आने पर चुनाव के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था।

यहां से मरियम ने अपनी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) की कमान संभाली। इसी साल BBC ने उन्हें अपनी 100 प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में जगह दी। इसके बाद वह न्यूयॉर्क टाइम्स की दुनिया की 11 ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहीं।

आम चुनाव में किसी को बहुमत नहीं
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में कुल 336 सीटें हैं। इनमें से 265 सीटों पर चुनाव हुआ। किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत (134 सीट) नहीं मिला। चुनावी नतीजों में इमरान समर्थक निर्दलियों को सबसे ज्यादा 93 सीटें मिली थीं।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ 39 दिन की लड़ाई ने अमेरिका के मिसाइल जखीरे को बड़े पैमाने पर खाली कर दिया है। अमेरिकी रक्षा विभाग के हालिया आंतरिक स्टॉक आकलन से…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर को अमेरिका का आदमी बताया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब ईरान की सरकारी मीडिया ने पाकिस्तान की निष्पक्षता पर सवाल…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान के अंदर अमेरिका को लेकर सख्त तेवर हैं और IRGC ने अमेरिका के सामने एक सेकंड के लिए भी झुकने से इनकार कर दिया है। ईरान की 'जैसे को…
 22 April 2026
काठमांडू: नेपाल की बालेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ जनता के कई वर्गों में नाराजगी बढ़ रही है। चुनाव में भारी जीत के बाद सत्ता संभालने वाले बालेन…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ सीजफायर समझौते पर बातचीत के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज (मंगलवार) पाकिस्तान जा सकते हैं। अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस ने तीन अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया…
 21 April 2026
बीजिंग: चीनी नेवी ने सोमवार को विमानवाहक पोत लियाओनिंग को ताइवान जलडमरूमध्य में भेजा है। इस साल की शुरुआत के बाद यह पहला मौका है, जब चीनी विमानवाहक युद्धपोत इस…
 21 April 2026
काठमांडू: नेपाल में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई बालेन शाह की सरकार पहले महीने में ही मुश्किल में फंस गई है। मार्च के आखिर में प्रधानमंत्री बनने वाले…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ शांति वार्ता पर आखिरी बातचीत के लिए खुद पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान…