ओलिंपिक में 2 मेडल जीतने वाली मनु भाकर भारत लौटीं:दिल्ली एयरपोर्ट पर माता-पिता ने माथा चूमा, गले लगाया

Updated on 07-08-2024 05:38 PM

पेरिस ओलिंपिक की डबल मेडलिस्ट मनु भाकर बुधवार सुबह भारत लौट आईं। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। एयरपोर्ट से बाहर आते ही माता-पिता ने गले लगाकर उनका माथा चूम लिया। मनु के साथ उनके कोच जसपाल राणा का भी जोरदार स्वागत हुआ।

हरियाणा के झज्जर की रहने वाली मनु ने विमेंस इंडिविजुअल 10 मीटर एयर पिस्टल में और मिक्स्ड इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर ब्रॉन्ज जीते थे। वे एक ही ओलिंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय हैं। देश लौटने पर मनु ने कहा, 'मैं बेहद खुश हूं कि इतना प्यार मिल रहा है।'

ओलिंपिक क्लोजिंग सेरेमनी के लिए पेरिस जाएंगी मनु
मनु पेरिस ओलिंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी में भारत की ध्वजवाहक होंगी। मनु रविवार को होने वाले क्लोजिंग सेरेमनी के लिए पेरिस लौट जाएंगी।

10 मीटर एयर पिस्टल के 2 इवेंट्स में ब्रॉन्ज जीते
पेरिस ओलिंपिक के दूसरे ही दिन भारतीय शूटर मनु भाकर ने भारत को ब्रॉन्ज दिलाया था। उन्होंने विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में 221.7 पॉइंट्स के साथ मेडल जीता। ओलिंपिक के इतिहास में शूटिंग में मेडल दिलाने वाली मनु पहली भारतीय महिला हैं।

मनु ने अपना दूसरा मेडल अंबाला शूटर सरबजोत के साथ 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में जीता। दोनों की जोड़ी ने कोरियाई टीम को 16-10 से हराया। मनु एक ओलिंपिक में दो मेडल जीतने पहली भारतीय बनीं।

भारत को शूटिंग में मेडल, हॉकी में उम्मीद
पेरिस ओलिंपिक में मनु और सरबजोत सिंह के अलावा स्वप्निल कुसाले ने भी शूटिंग में ब्रॉन्ज जीता है। कुसाले ने 1 अगस्त को 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन की मेंस कैटेगरी में ब्रॉन्ज जीता था। स्वप्निल ने कुल 451.4 अंक हासिल किए। इस बार के ओलिंपिक में अब तक तीनों मेडल शूटिंग इवेंट्स में ही मिले हैं।

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अधिक वजन के कारण ओलिंपिक में महिला कुश्ती 50 किलोग्राम से अयोग्य घोषित कर दिया गया। भारतीय ओलिंपिक संघ ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि- हमारी रात भर की कोशिश के बावजूद उन्हें डिस्क्वालिफाइ किया गया है। बुधवार सुबह उनका वजन 50 किलोग्राम से थोड़ा ज्यादा निकला।

हॉकी में भारत सेमीफाइनल हारने के बावजूद मेडल रेस में बना हुआ है। ब्रॉन्ज मेडल के लिए 8 अगस्त को भारत का मुकाबला स्पेन से होगा। मंगलवार रात जर्मनी ने भारत को 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
 18 March 2026
आईपीएल 2026 के रोमांचक आगाज में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। सभी 10 टीमों ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है लेकिन इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारत के मशहूर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी का मंगलवार को लखनऊ में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। राजनीति और खेल जगत की विभिन्न हस्तियों से सजी…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की इस वक्त वाइट बॉल क्रिकेट में पूरी तरह से डॉमिनेशन देखने को मिल रही है। भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी टी20 वर्ल्ड…
 18 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया है, जिससे 400 लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 लोग चोटिल हैं। इस एयर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: अफ्रीकी फुटबॉल में बड़ा विवाद सामने आया है। कन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) ने अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस 2026 के फाइनल का नतीजा पलटते हुए मोरक्को को चैंपियन घोषित…
 18 March 2026
भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा दुबई में मुश्किल दिन गुजारने के बाद वापस भारत लौट आई हैं। 39 साल की सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ दुबई में…