मनमोहन शेट्टी की हत्या की थी साजिश, RGV बोले- बॉलीवुड पर था अंडरवर्ल्ड का कहर, राकेश रोशन पर चली गोली

Updated on 12-02-2026 01:20 PM
बॉलीवुड का अंडरवर्ल्ड से टकराव दशकों से चर्चा का विषय रहा है। बीते वर्षों में कई ऐसी घटनाएं हुईं जिन्होंने बॉलीवुड को झकझोर दिया। हाल ही में, जुहू स्थित रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई गोलीबारी ने सबको चिंता में डाल दिया है। गोलीबारी के तुरंत बाद, कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हमले की जिम्मेदारी ली। इन सबके बीच, 'सत्या' फेम फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने इस मामले पर अपनी बात रखी है। आरजीवी ने 90 के दशक में अंडरवर्ल्ड के इंडस्ट्री पर पड़े प्रभाव को याद किया।

राम गोपाल वर्मा ने हमले को लेकर चिंता जताई। उन्होंने गोलीबारी की घटना से पहले क्या हुआ, इसकी जांच पर भी जोर दिया। राम गोपाल वर्मा ने ईटाइम्स से बातचीत में कहा, 'सबसे पहले, गोलीबारी की घटना से पहले एक प्री-रन हुआ होगा, जिसके बारे में सिर्फ रोहित ही बता सकता है, है ना? ठीक है। तो क्या रोहित को फिरौती के लिए कोई फोन आया था? वह कुछ नहीं बता रहा है। तो हमें कैसे पता चलेगा कि हमले का स्रोत क्या है?'


अंडरवर्ल्ड पर बोले राम गोपाल वर्मा

बातचीत को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा, 'देखिए, हमें क्या पता, ये बस किसी का मजाक हो; हमें सच में कुछ पता नहीं। किसी नामी आपराधिक संगठन का इस तरह सामने आना मुमकिन ही नहीं है। बिश्नोई की जड़ें भी दूसरे राज्य में हैं, मुंबई में नहीं।'


प्रोड्यूसर मनमोहन शेट्टी को मारने की कोशिश हुई

90 के दशक में अंडरवर्ल्ड की धमकियों और घटनाओं को याद करते हुए राम गोपाल वर्मा ने आगे कहा, 'जब ये सब 97-98 में होता था, तो मुझे लगता है कि ये सब एक आंदोलन जैसा था। मतलब, पैमाने के हिसाब से, ये कोई अलग-थलग घटना नहीं थी। जी हां, हर कोई खतरे में था। हर वो शख्स जो कुछ भी करता था।'
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…