'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' में नजर आ चुकीं मनीषा रानी ने लोगों के दिलों पर जो तब जादू चलाया है उसका नशा अब तक बरकरार है। मनीषा यूं तो सोशल मीडिया पर अक्सर अपने पर्सनल वीडियोज़ को लेकर छाई रहती हैं लेकिन इस बार उनके लेटेस्ट शो के क्लिप की चर्चा हो रही है। इस वीडियो को देखकर लोगों ने उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की है ।
मनीषा रानी ने अपने इस शो का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वो सिगरेट पीती दिख रही हैं। बता दें कि इस शो में मनीषा और हर्षद अरोड़ा शादीशुदा कपल के तौर पर नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में इंदु का किरदार निभा रहीं मनीषा जब सिगरेट पीती हैं तो निशांत वर्मा उन्हें रोकते हैं। इसके बाद दोनों के बीच कुछ नजदीकियां बढ़ती है और फिर आखिर में वो जोर-जोर से रोती नजर आ रही हैं।
कहां देख सकते हैं मनीषा रानी का ये शो
मनीषा अपने पति विवेक (हर्षद अरोड़ा) को लेकर रो पड़ती हैं और अपनी कहानी कहती हैं। वो कहती है, 'हमारा धोखा और हमें कुछ दिखा ही नहीं।' मनीषा ने इस क्लिक को शेयर करते हुए कहा है कि आप ये शो हर सोमवार और बुधवार को शाम 5 बजे @dreamiyatadramaa यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।आपने पूजा भट्ट की बातों को गलत साबित किया कि आप हीरोइन मटीरियल नहीं
इस क्लिप को देखकर लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक ने कहा- बाबू, तुमने पूरा हाल ए दिल में कमाल कर दिया है। एक और ने कहा- हमें आप पर गर्व है मनीषा, आपके एक्सप्रेशंस, आपका परफॉर्मेंस बहुत ज्यादा अच्छा है, आपने पूजा भट्ट की बातों को गलत साबित किया और प्रूव कर दिया है कि आप हीरोइन मटीरियल हैं। कइयों ने लिखा है- लग नहीं रहा कि ये पहली बार एक्टिंग कर रहीं मनीषा, क्या कमाल का हुनर है इनमें।रवि दुबे और सरगुन मेहता ने किया है प्रड्यूस
यहां बता दें कि मनीषा इस शो में हर्षद अरोड़ा, निशांत वर्मा और जेनिफर इमैनुएल के साथ 'हाले दिल' से एक्टिंग की शुरुआत की है। वो इस शो में इंदु के किरदार में हैं। इस शो को रवि दुबे और सरगुन मेहता ने 'ड्रीमियाता ड्रामा' के बैनर तले प्रड्यूस किया है। इस शो का पहला एपिसोड 6 जून को आया है।