मनीषा रानी ने मलाइका के 'चिलगम' गाने पर किया ऐसा कि बरसे उनके फैन्स, कहा- शर्म करो, जो इज्जत कमाई वो गिरा दी है

Updated on 12-11-2025 04:44 PM
मनीषा रानी ने मलाइका अरोड़ा के 'चिलगम' गाने पर अपना डांस वीडियो शेयर किया। मनीषा के इस डांस पर इस बार लोगों के प्यार के अलावा गुस्सा भी खूब दिख रहा है। बता दें कि रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह के गाने 'चिलगम' में मलाइका अरोड़ा नजर आ रही हैं। मलाइका इस आइटम सॉन्ग को लेकर काफी आलोचनाएं भी झेल रही हैं। वहीं अब मनीषा पर भी लोगों का गुस्सा फूटता दिख रहा है।

मलाइका अरोड़ा के इस नए गाने 'चिलगम' का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया। गाने में मलाइका के डांस मूव्स लोगों को इस बार बिल्कुल पसंद नहीं आए और सबने जमकर उन्हें सुनाया है। अब मनीषा ने अपना अवतार बदलकर इस गाने पर डांस वीडियो शेयर किया है।

बहुत सारे लोगों ने गुस्सा जताया

मनीषा रानी ने इस डांस वीडियो को शेयर कर लिखा है, 'तो चिलगम खाया कि नहीं।' इस वीडियो में मनीषा वाइट शॉर्ट ड्रेस में दिख रही हैं। हालांकि, कुछ लोगों ने उनकी तारीफ की है लेकिन बहुत सारे लोगों ने गुस्सा जताया है।

'यकीन नहीं हो रहा है कि ये मनीषा है'

इस वीडियो को देखकर लोगों ने कहा है, 'यकीन नहीं हो रहा है कि ये मनीषा है। आप पहले ही ठीक थीं।' वहीं किसी और ने कहा है, 'आपका ये लुक सूट नहीं करता, इसके पीछे भागते हुए नेचुरल क्यूटनेस को मत खो देना क्योंकि आपमें लोग वही पसंद करते हैं।'

'आपने जो इज्जत कमाई वो गिरा दी, बस शर्म करो'

वहीं एक और यूजर ने उन्हें निशाने पर लिया है और कहा, 'सच में बहुत खराब लग रहा है आपका डांस, मुझे तो बहुत हंसी आ रही है बहन।' एक अन्य ने अपनी बात रखते हुए कहा, 'ये इन्फ्लुएंसर हैं या रोल मॉडल, बस शर्म करो, इस रील में जितना पैसा आया उतना ज्यादा है । आपने जो इज्जत कमाई वो गिरा दी, बस शर्म करो।'
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…