ऑस्ट्रिया में तीन महिलाओं की हत्या करने वाला गिरफ्तार

Updated on 26-02-2024 12:40 PM

ऑस्ट्रिया की राजधानी में विएना के एक वेश्यालय में शुक्रवार को तीन महिलाओं की हत्या के आरोप में अफगानिस्तान के युवक को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- 27 साल का आरोपी ऑस्ट्रिया में गैरकानूनी तौर पर घुसा था। वो यहां शरण लेना चाहता था। हालांकि, यह अब तक साफ नहीं हो सका है कि इन तीन हत्याओं की वजह क्या है।

इस आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसका नाम नहीं बताया है। जांच के दौरान पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। इनमें हाथ में चाकू लिए आरोपी नजर आया है।

अलग-अलग कमरों में कत्ल

शुक्रवार देर रात एक राहगीर ने रेड लाइट एरिया के एशिया स्टूडियो के बाहर खून के निशान देखे। इसके बाद उसने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस की टीम यहां पहुंची तो उसे इस रेड लाइट एरिया की एशिया स्टूडियो बिल्डिंग के तीन रूम्स से तीन महिलाओं की लाशें बरामद हुईं। तीनों का बेरहमी से कत्ल किया गया था।

पुलिस ने जांच शुरू की तो उसे सड़क किनारे से कुछ सीवीटीवी फुटेज हासिल हुए। इसमें एक शख्स इस एशिया स्टूडियो के बाहर हाथ में चाकू लिए नजर आया। इसी वेश्यालय में एक महिला घायल भी थी। पुलिस ने उससे पूछताछ की है।

इस महिला ने पुलिस को बताया कि जान बचाने के लिए उसने खुद को एक रूम में बंद कर लिया था। उसने ये भी कहा कि हर कमरे से चीखने की आवाज सुनाई दी, इसलिए उसने भागकर खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था, लेकिन इस दौरान चोट लगने से वो घायल हो गई।

पुलिस ने क्या कहा

ऑस्ट्रिया समेत यूरोप के कई देशों में जिस्मफरोशी गैरकानूनी नहीं है। इसके लिए वेश्यालयों को लाइसेंस जारी किए जाते हैं। एशिया स्टूडियो रेड लाइट एरिया में है और यह विएना का सबसे गरीब इलाका माना जाता है।

विएना पुलिस के प्रवक्ता ने कहा- जांच जारी है, लिहाजा ज्यादा जानकारी नहीं दी जा सकती। आरोपी ऑस्ट्रिया का नागरिक नहीं है। उसने खुदकुशी की कोशिश की थी, इसमें वो जख्मी हो गया। हमने उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया है। शुरुआती जांच में यह साफ नहीं हो सका कि इस आरोपी ने इन महिलाओं की हत्या क्यों की।

प्रवक्ता ने कहा- जांच के दौरान हमारे हाथ कुछ सबूत लगे हैं। इनमें वीडियो एविडेंस भी शामिल हैं।

एक दिन में पांच कत्ल

विएना में शुक्रवार 23 फरवरी को कुल डेड बॉडीज बरामद हुईं थीं। इनमें चार महिलाएं और एक 13 साल की लड़की थी। तीन महिलाओं के शव वेश्यालय से बरामद हुए थे। बाकी दो शव अलग-अलग जगहों पर मिले।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा- एक दिन में पांच हत्यायें हैरान करने वाली हैं। 13 साल की लड़की की हत्या के मामले में उसका पिता पर ही शक है। वो अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। इसके अलावा 26 साल की एक महिला का शव मिला है। इस मामले में उसके एक्स-बॉयफ्रेंड की तलाश है।

ऑस्ट्रिया में हाल के दिनों में हिंसा और हत्या के कई मामले सामने आए हैं। इसको लेकर सामाजिक संगठन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी कर चुके हैं। क्राइम रिकॉर्ड्स के मुताबिक- 2010 से 2020 के बीच ऑस्ट्रिया में कुल 319 महिलाओं की हत्या की गई। ज्यादातर मामलों में हत्या के आरोपी पार्टनर या एक्स पार्टनर्स ही थे। 2019 में 39 महिलाओं की हत्या की गई थी। कई मामलों की जांच पूरी नहीं हो सकी है।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
 05 March 2026
दोहा: कतर में ईरानी बॉम्बर्स को अमेरिकी एयरबेस पर हमला करने से ठीक दो मिनट पहले मार गिराया गया। सीएनएन ने जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से इस ऑपरेशन के…
 05 March 2026
दोहा: ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों में यूएस आर्मी के ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान की कोशिश खाड़ी देशों में बने अमेरिकी…
 05 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को ईरान पर किए गए हमले के बाद पश्चिम एशिया के बड़े हिस्से में अस्थिरता है। अरब जगत में बढ़ती टेंशन रूस के…
 05 March 2026
ओटावा: कनाडा के विंडसर में मंगलवार रात को नैंसी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 45 साल की पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी खालिस्तानियों के खिलाफ…
 05 March 2026
दुबई: ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने यूएई में अमेरिकी एयर डिफेंस THAAD पर सफल हमले का दावा किया है। आईआरजीसी ने कहा है कि उसने THAAD की…
 03 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने हथियारों को लेकर एक पोस्ट किया है। उन्होंने ईरान युद्ध के बीच कहा है कि 'यूनाइटेड स्टेट्स के हथियारों का स्टॉक, मीडियम और…
 03 March 2026
रियाद: अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में ईरान खाड़ी देशों पर लगातार हमले कर रहा है। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया गया है।…