जेल में कैदियों को करा रहे हैं योगाभ्यास

Updated on 18-04-2024 05:43 PM

कोरिया। जेलों में परिरूद्ध बंदियों में कुछ बंदी विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त होते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन के जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग ने राज्य के सभी आयुर्वेदिक महाविद्यालयों व अस्पतालों के माध्यम से बंदियों के स्वास्थ्य जांच, उपचार व योगाभ्यास कराने के निर्देश दिए हैं।

इसी कड़ी में आयुषविंग, जिला चिकित्सालय, बैकुण्ठपुर द्वारा विगत दिनों जिला जेल में 43 कैदियों के स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा औषधियों का वितरण भी किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. अरविंद नारायण सिंह ने जानकारी दी है कि वार्षिक कार्य योजना के तहत जेल में कैदियों के स्वास्थ्य परीक्षण प्रत्येक माह के दूसरे व चौथे मंगलवार को किया जाएगा।

जेल के कैदियों को अष्टांग योग, विशेषकर सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी भस्त्रिका योगाभ्यास भी कराया जा रहा है।

जिला आयुष अधिकारी डॉ. सिंह ने बताया कि कैदियों को दिए जा रहे योग के विभिन्न विधाओं से उन्हें मानसिक अस्थिरता से निजात मिलेगी, वहीं उनकी सोच में एक सकारात्मक परिवर्तन आएगी।

डॉ. सिंह का कहना है कि वैसे भी हर इंसान को योगाभ्यास करना चाहिए ताकि शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक विकारों से निजात मिले। इसी परिप्रेक्ष्य को देखते हुए जेल में बंद कैदियों को योग्याभ्यास कराया जा रहा है साथ ही डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के साथ औषधि वितरण भी किया जा रहा है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…