मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए संतोष पांडे को जिताएं : अभिषेक सिंह

Updated on 19-04-2024 05:52 PM

कवर्धा। राजनांदगांव लोकसभा का चुनाव नजदीक आते आते अब कवर्धा जिले में भी नेताओं के दौरे बढ़ गए हैं। इस कड़ी में क्षेत्र के पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने चिलचिलाती धूप में भी सहसपुर लोहारा मंडल के गांवों का धुंआधार दौरा करते हुए भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे के पक्ष में अनेक सभाओं को संबोधित किया।

जिला भाजपा उपाध्यक्ष जसविंदर बग्गा, जिला महामंत्री संतोष पटेल, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रघुराज सिंह सहित भाजपा पदाधिकारियों के साथ दौरे में सभाओं को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने जहां एक तरफ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा दस वर्षों में किए गए जनकल्याणकारी कामों को गिनाया तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने  पिछले पांच वर्षों में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की नाकामियों पर उन्हें घेरा। भूपेश बघेल की वादाखिलाफी की याद दिलाते हुए उन्होंने लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।



विधानसभा चुनाव मां अकबर ला निपटा देव, ए चुनाव मां ओखर कका ला निपटाना हे
छत्तीसगढ़ी में भाषण देते हुए अभिषेक सिंह ने लोगों से आव्हान किया कि पिछले विधानसभा चुनाव में जितने मतों से यहां के विधायक मोहम्मद अकबर को हराया है, उससे अधिक मतों से भूपेश बघेल को हराकर वापस उनके घर भेजना है।


ग्राम बांधा टोला, जरहा टोला, राम्हे पुर में संपर्क सभाओं के पहले सिंह ने सहसपुर लोहारा में युवा मोर्चा की बैठक में पहुंचकर उन्हें रिचार्ज किया। उन्होंने युवा मोर्चा की टीम को घर घर जाकर मोदी और विष्णु देव साय की सरकारों की उपलब्धियों को पहुंचाने का लक्ष्य भी दिया।


पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के विभिन्न कार्यक्रमों में लोहारा मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्रा, सोहन शिवोपासक, रामचरण साहू, जलेश्वर वर्मा, कृष्णा साहू, अशोक पटेल, चौकी पटेल, लाला साहू, हेमंत साहू, शिवचरण पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवम ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…