शेयर बाजार में बड़ी तबाही आनी बाकी, ब्रोकरेज फर्म ने दी चेतावनी, कच्चे तेल की कीमत से सीधा कनेक्शन
Updated on
17-03-2026 01:09 PM
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में तनाव पैदा हो गया है। इसके चलते होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल के जहाजों का आना काफी मुश्किल हो रहा है। इस युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमत प्रति बैरल 100 डॉलर पार हो गई है। ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल (Emkay Global) के मुताबिक अगर तेल की कीमतों में सुधार नहीं हुआ तो भारतीय शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट आ सकती है।
मंगलवार को कच्चे तेल की कीमत में फिर से तेजी आई। भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे ब्रेंट क्रूड 3.50% की तेजी के साथ 103.80 डॉलर प्रति बैरल पर था। वहीं अमेरिकी क्रूड (WTI) में भी 4% की तेजी थी। इस तेजी के साथ यह प्रति बैरल 97.22 डॉलर पर था। ईरान युद्ध को आज 18वां दिन है। इस युद्ध से पहले ब्रेंट क्रूड करीब 72 डॉलर प्रति बैरल पर था। इन 18 दिनों में इसमें 44% की वृद्धि हुई है
...तो निफ्टी में आएगी बड़ी गिरावट
ईरान युद्ध के कारण बढ़ती तेल की कीमत का असर शेयर मार्केट पर भी दिखाई दे रहा है। जब से यह युद्ध शुरू हुआ है, तब से सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनों में करीब-करीब 7 फीसदी की गिरावट आई है। एमके ग्लोबल ने चेतावनी दी है कि अगर कच्चे तेल की कीमत करीब 100 डॉलर 3 से 4 महीने तक बनी रहती है तो निफ्टी 10 फीसदी गिरकर 21000 अंक पर आ सकता है। अभी यह करीब 23,430 अंक पर है।
ट्रंप दे चुके हैं लंबे युद्ध के संकेत
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ दिनों पहले कहा था कि यह युद्ध कुछ महीनों तक लगातार चल सकता है। हालांकि वह इसे लेकर अपने बयान बार-बार बदलते रहे हैं। वहीं कई एक्सपर्ट का अनुमान है कि ट्रंप कुछ भी कहें, लेकिन ईरान लंबे समय तक के लिए युद्ध कर सकता है। इस कारण कई ब्रोकरेज फर्म ने निफ्टी 50 के अनुमानित लक्ष्यों में कटौती की है।
क्या देश में मंदी की आहट?
ब्रोकरेज फर्म ने मार्केट में गिरावट के कारण देश में मंदी के संकेत दिए हैं। एमके ग्लोबल के मुताबिक मार्केट में गिरावट के चलते भारत की विकास दर प्रभावित हो सकती है। मैक्रो स्थिरता और कॉर्पोरेट आय और उपभोक्ता मांग पर भी दबाव पड़ सकता है। इसके अलावा देश में एलपीजी की दिक्कत और बढ़ सकती है। अगर ऐसा होता है तो देश में बेराजगारी बढ़ सकती है और खाने-पीने की चीजों के दाम बेहताशा बढ़ सकते हैं।
ब्रोकरेज फर्म के आकलन से पता चलता है कि कच्चे तेल की कीमत हर महीने करीब 100 डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर रहने से चालू खाता घाटा (CAD) जीडीपी के 9 से 10 बेसिस पॉइंट्स तक बढ़ सकता है। इससे मुद्रास्फीति करीब 50 बेसिस पॉइंट्स तक बढ़ सकती है। ओएमसी के पीएटी में 9 फीसदी की गिरावट आ सकती है।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…