महिला कांग्रेस 10 सितंबर को करेगी मुख्यमंत्री निवास का घेराव

Updated on 05-09-2024 03:19 PM
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों और प्रशासन की निष्क्रियता के विरोध में महिला कांग्रेस मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने यह घोषणा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान की।  फूलोदेवी नेताम ने बताया कि राज्य में बलात्कार और गैंगरेप की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, 

लेकिन पुलिस और प्रशासन मूकदर्शक बने हुए हैं। भाजपा सरकार के 9 महीने के कार्यकाल में 600 से अधिक बलात्कार के मामले सामने आए हैं और 3,000 से अधिक महिलाओं के खिलाफ आपराधिक घटनाएं दर्ज की गई हैं।    उन्होंने कहा, "महिलाएं इस लचर कानून व्यवस्था के कारण खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। भाजपा सरकार के संरक्षण में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है, जिससे महिलाओं के खिलाफ अपराधों में इजाफा हुआ है।"

   नेताम ने प्रदेश भर की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हाल ही में सीतापुर में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप हुआ, वहीं रायपुर के नया बस स्टैंड में 50 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी। उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधियों को सजा देने के बजाय उन्हें बचाने में जुटी है।    महिला कांग्रेस ने राज्य में बढ़ती बलात्कार की घटनाओं के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया है। फूलोदेवी नेताम ने कहा कि "हम अपनी बहनों और बेटियों के न्याय और सुरक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे।"  10 सितंबर को महिला कांग्रेस मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी और पीड़िताओं के लिए न्याय की मांग उठाएगी।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…