
रायपुर। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2024 पर 11 अप्रैल को प्रतिदिन की तरह प्रातः प्रभात फेरी सुबह 6.30 बजे चल मंदिर गुढ़ियारी से चंद्रप्रभु दिगंबर जैन चैत्यालय होते हुए मारुति मंगलम सदन, श्रीनगर रोड गुढ़ियारी में समाप्त हुई। यहां बच्चो की फैंसी फैंसी ड्रेस एवं प्रश्नोत्तरी सपर्धा आयोजित कर पुरुस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम संयोजक व प्रभारी साधुमार्गी जैन समता युवा संघ, रायपुर है।
आज सुबह 10 बजे से दोप. 2 बजे तक मारुती मंगलम् भवन, गुढ़ियारी में जियो और जीने दो के सिद्धांत को आगे बढ़ाते हुए अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन महावीर जन्म कल्याणक समिति एवं हेरिटेज हॉस्पिटल, कचना के संयुक्त तत्वाधान में वरिष्ठ डॉक्टरों की उपस्थिति में किया गया। शिविर मे लगभग 150 लोगो ने परामर्श व जांच का लाभ प्राप्त किया। इस शिविर में हेरिटेज हॉस्पिटल के डॉ निश्चल तिवारी जनरल लेप्रोस्कोपिक सर्जन एवं डॉ प्रशांत कुलकर्णी मेडिसिन विभाग, डॉ विकास कुमार मिश्रा आई स्पेशलिस्ट, डॉ भरत अग्रवाल कॉर्डियोलॉजिस्ट, डॉ ममता ललवानी स्त्री रोग विशेषज्ञ उपस्थित थी। जनसेवा की ओर बढ़ते कदम जैन श्रीसंघ गुढ़ियारी के विकास सेठिया,निलेश लुनिया,प्रभात चोपड़ा ,भावेश सेठिया,इंदर सराफ विशेष रूप से उपस्थित थे।
12 अप्रैल को महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति सकल जैन समाज द्वारा सामूहिक सामायिक आराधना का कार्यक्रम सुबह 8.55 बजे से 9.55 बजे तक एमजी रोड स्थित जैन दादाबाड़ी में रखा गया है। जिसमे सकल जैन समाज के सभी घटक एक साथ एक ही स्थान में उपस्थित होकर सामायिक आराधना करेंगे।