बिना पायलट 10 मिनट तक उड़ती रही लुफ्थांसा की फ्लाइट:205 लोग मौजूद थे, 15 महीने बाद हुआ खुलासा

Updated on 20-05-2025 12:25 PM

स्पेन जा रही एक फ्लाइट 205 लोगों के साथ करीब 10 मिनट तक बिना पायलट के उड़ान भरता रहा। दरअसल, विमान का पायलट टॉयलेट गया था, तभी अचानक को-पायलट की तबीयत खराब हो गई, और वह बेहोश हो गया था।

इसका खुलासा 15 महीने बाद स्पेन की दुर्घटना जांच एजेंसी CIAIAC की एक नई रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल 17 फरवरी, 2024 को लुफ्थांसा के एयरबस A321 में यह घटना हुई।

फ्लाइट फ्रैंकफर्ट से सेविले, स्पेन जा रही थी। उस समय विमान में 199 यात्री और 6 क्रू मेंबर मौजूद थे।

लुफ्थांसा ने इंटरनल जांच की, लेकिन परिणाम नही बताए

पायलट बाथरूम से लौटा और कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन अंदर से लॉक होने के कारण वह दरवाजा नही खोल पाए। क्रू मेंबर ने को-पायलट से बात करने की कोशिश में इंटरकॉम पर कॉल भी किया।

जवाब न मिलने पर कप्तान ने इमरजेंसी कोड का इस्तेमाल कर कॉकपिट के अंदर गए, और विमान को कंट्रोल किया। को-पायलट को क्रू और एक यात्री डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार दिया। जिससे को-पायलट को होश आया।

जांच में पता चला कि को-पायलट को पहले से एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी थी, जिसके बारे में उसे पता नहीं था और यह उसके मेडिकल टेस्ट में भी नहीं पकड़ी गई थी। इसके बाद को-पायलट का मेडिकल सर्टिफिकेट रद्द कर दिया गया।

लुफ्थांसा ने जर्मन समाचार एजेंसी को बताया कि वे इस घटना के बारे में जानते है, और उनकी उड़ान सुरक्षा टीम ने इसकी जांच भी की थी, लेकिन इसके परिणाम सार्वजनिक नहीं किए गए थे।

रिपोर्ट- पायलट के बेहोश होने या मृत्यु की घटनाएं रेयर

रिपोर्ट में कहा गया कि उड़ान के दौरान पायलट के बेहोश होने या मृत्यु की घटनाएं रेयर होती हैं। यूरोपीय आयोग के 2019-2024 के डेटाबेस में 287 ऐसी घटनाएं दर्ज की गईं।

अमेरिका की 2004 की एक रिपोर्ट में 1993 से 1998 के बीच 39 ऐसी घटनाएं अमेरिकी पायलटों के साथ हुईं।



Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…