लखनऊ सुपर जायंट्स ने इंग्लैंड में टीम खरीदी:द हंड्रेड लीग में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के लिए 1252 करोड़ की बोली लगाई

Updated on 04-02-2025 01:00 PM

IPL फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स का मालिकाना हक रखने वाले आरपीएससी ग्रुप ने सोमवार को इंग्लैंड की लीग द हंड्रेड की टीम मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के ऑपरेशन के लिए लंकाशर के साथ पार्टनरशिप का अधिकार हासिल कर लिया।

क्रिकइंफो के अनुसार, संजीव गोयनका के आरपीएससी समूह ने इंग्लिश फ्रेंचाइजी में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए करीब 1252 करोड़ रुपए की सबसे ऊंची बोली लगाई। समूह ने शुक्रवार को ‘लंदन स्पिरिट’ के लिए असफल बोली लगाई थी। इस नीलामी को सिलिकॉन वैली के एक टेक कंसोर्टियम ने जीता था।

लंकाशायर ने एक स्टेटमेंट में कहा- लंकाशायर ने सोमवार दोपहर एक बयान जारी कर डील की पुष्टि की।

QuoteImage

हम एक बेहतरीन साझेदार खोज रहे थे। RPSG ग्रुप कुछ समय से हमारी पसंदीदा बोलीदाता रहा है। हम इस नतीजे से बेहद खुश हैं। हम एक साथ मिलकर एक बेहतरीन भविष्य बनाने के लिए उत्साहित हैं। हमारा ज्वॉइंट टारगेट मैनचेस्टर और नॉर्थ वेस्ट क्षेत्र के लोगों के लिए एक खास क्रिकेट टीम तैयार करना है।

QuoteImage

अगले 8 हफ्ते में सौदे की शर्तों पर चर्चा होगी

रिपोर्ट के मुताबिक, 'दोनों पक्ष (लंकाशर और आरपीएसजी समूह) अब 8 हफ्ते तक इस सौदे की शर्तों पर चर्चा करेंगे। लंकाशर ने पहले सुझाव दिया है कि वे अपने 51 प्रतिशत हिस्सेदारी में से कुछ को बेचने के बारे में चर्चा के लिए तैयार हैं। हालांकि यह रकम इतनी अधिक होनी चाहिए कि वे अपने बैंक ऋण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा चुकाने में सक्षम हो।'

गोयनका ने 2 साल पहले SA20 में लीग खरीदी थी

आरपीएसजी ग्रुप के अध्यक्ष और संस्थापक गोयनका ने 2022 में एसए20 में डरबन फ्रेंचाइजी खरीदने से पहले 2021 में आईपीएल में लखनऊ फ्रेंचाइजी को 7,090 करोड़ रुपए में खरीदा था। इससे पहले राइजिंग पुणे सुपरजायंट के मालिक भी रहे। RPSG ग्रुप ने 2016 और 2017 के IPL सीजन में भाग लिया था, जब चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स निलंबित थे। 


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले फ्रेंचाइजियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बिग थ्री यानी पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड टूर्नामेंट के…
 20 March 2026
तेहरान: ईरान में एक तरफ 19 वर्षीय पहलवान को मौत की सजा दी गई है, तो दूसरी तरफ उन महिला फुटबॉलरों की सुरक्षा को लेकर पूरी दुनिया की सांसें अटकी हुई…
 20 March 2026
नई दिल्ली: बिहार के लाल और क्रिकेट जगत के नए वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले की गूंज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। महज…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…