लोकसभा निर्वाचन : कलेक्टर ने किया प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोकन

Updated on 28-03-2024 02:25 PM

राजनांदगांव। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत मतदान के लिए चल रहे पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी क्रमांक-1 के प्रथम चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने प्रशिक्षणार्थियों से चर्चा कर मतदान कराने के लिए प्रोत्साहित किया। कलेक्टर ने कहा कि मतदान दलों को अनुशासित होने के साथ ही नियम एवं प्रक्रिया की जानकारी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए यह जरूरी है कि सभी अधिकारी प्रशिक्षण के दौरान बताई गई बातों को ध्यानपूर्वक सुनें, समझें एवं अमल में लाएं। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को ईवीएम और वीवीपैट, बैलेट यूनिट मशीन की गतिविधियों को स्वयं संचालित कर देखने कहा।

कलेक्टर ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत चारों विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान दलों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रोजेक्टर के माध्यम से व्यवस्थित तरीके से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। द्वितीय प्रशिक्षण के बाद उन्हें मतदान सामग्री प्रदान की जाएगी। मतदान सामग्री, ईवीएम, मतदाता सूची, मतदान केन्द्र से संबंधित आवश्यक तैयारी, मॉकपॉल, सीआरसी करना, मशीन सील करना एवं क्लोज करना तथा पत्रक पर हस्ताक्षर करने सहित बारीकी से प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…