देवउठनी एकादशी पर स्थानीय अवकाश घोषित...

Updated on 10-06-2024 07:05 PM

रायपुर। राज्य सरकार ने नागपंचमी के स्थान पर पूर्व घोषित स्थानीय अवकाश को रद्द करते हुए देवउठनी एकादशी 12 नवंबर को घोषित किया गया है। वैसे पूर्व के वर्षों में भी नागपंचमी पर अवकाश नहीं दिया जाता रहा है। बता दें कि सरकारी कार्यालय और मंत्रालय के लिए यह अवकाश घोषित किया गया है। वहीं यह आदेश GAD द्वारा जारी किया गया है।

वहीं संशोधित आदेश में लिखा है कि नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 10 जून, 2024 क्रमांक एफ 1-1/2023/ एक 5: सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग दो, अनुक्रमांक 4 के नियम -7 द्वारा प्रदत्त शक्तियों के तहत नवा रायपुर अटल नगर एवं रायपुर शहर में स्थित समस्त सरकारी कार्यालयों/संस्थाओं के लिए कैलेण्डर वर्ष 2024 के लिए पूर्व में जारी समसंख्यक आदेश दिनांक 24 जनवरी, 2024 के सरल क्रमांक-1 में नागपंचमी के अवसर पर दिनांक-09 अगस्त 2024 को घोषित स्थानीय अवकाश में परिवर्तन करते हुए, स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…