शराब घोटाला : अब बड़ी मछलियों पर जाल फेंकने वाली है ईडी...

Updated on 22-04-2024 05:40 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 2 हजार करोड़ रुपए के शराब घोटाले में दर्ज दूसरी ईसीआईआर में केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालयत (ईडी) अब पहले से ज्यादा पुख्ता केस पेश करने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक यह केस इसलिए मजबूत हो रहा है, क्योंकि छत्तीसगढ़ के कई बड़े शराब कारोबारी और डिस्टिलर्स जो कोविड की तीसरी लहर से सिंडीकेट से जुड़ गए थे और शराब का बंपर उत्पादन और वितरण किया, पूरी कहानी का खुलासा अब वे ही कर रहे हैं और खुद को सभी ने इनोसेंट (बेगुनाह) करार दिया है।

सूत्रों के हवाले से यह बात भी आई है कि एक बड़े डिस्टिलरी संचालक ने तो यहां तक कहा है कि उनकी फैक्ट्री सिंडीकेट ही चला रहा था और उन्हें हर महीने पैसे दिए जा रहे थे। यह पैसे डिस्टिलर्स की महीने की औसत कमाई के बराबर थे या उससे कई गुना ज्यादा, सिर्फ यही बात छिपा ली गई है। यही वजह है कि ईडी जिन बड़े अफसरों और कारोबारियों को सिंडीकेट का पार्ट बता रही है, जब-जब उनकी गिरफ्तारी या पूछताछ होती है, दुर्ग संभाग और रायपुर संभाग के बड़े डिस्टिलर्स को भी ईडी पूछताछ के लिए बुला लेती है, ताकि आमने-सामने बयान करवा दिया जाए। यही वजह है कि ईडी ने सिंडीकेट के लोगों और आबकारी अफसरों के अलावा ईओडब्लू में दर्ज करवाई गई एफआईआर में कई बड़े डिस्टिलर्स, शराब कारोबारियों और इस कारोबार से दूसरी तरह से जुड़े लोगों को भी छोड़ा नहीं है, बल्कि आरोपी बना दिया है।

छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में ईडी पूर्व आईएएस अफसर अनिल टुटेजा को सोमवार को कोर्ट से रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी। माना जा रहा है कि रिमांड मिलने के बाद कई डिस्टिलर्स और शराब कारोबारियों को ईडी पूछताछ के लिए तलब करने वाली है। शराब घोटाले की एफआईआर में इस कारोबारी की जिन बड़ी मछलियों को आरोपी बनाया गया है, उनमें वेलकम डिस्टलरीज, केड़िया डिस्टलरी, भाटिया वाइंस और छत्तीसगढ़ डिस्टलरीज हैं। सूत्रों के मुताबिक इन डिस्टिलर्स ने तीन साल में बेहिसाब देसी मसाला शराब और अंग्रेजी गोवा शराब बनाई तथा इन्हें छत्तीसगढ़ के मार्केट में सप्लाई किया। जानकार सूत्रों के अनुसार शराब की अफरातफरी ऊंचे अंग्रेजी ब्रांड में नहीं हुई क्योंकि 5 से 8 हजार रुपए में मिलनेवाली बोतलों की न तो उतनी डिमांड है और न ही उनमें उतना मुनाफा है। छत्तीसगढ़ में जितनी शराब सालभर में बिकती है, सूत्रों के मुताबिक उनमें 90 फीसदी से ज्यादा बिक्री देसी मसाला और सस्ते अंग्रेजी पौव्वे जैसे गोवा की है। यहां डिस्टलरियों में इन्हें बनाना सुविधाजनक भी है, इसलिए इनका बंपर उत्पादन किया गया और गांवों में इसी अवैध शराब की नदियां बहा दी गईं। ईडी के केस में जिस सिंडीकेट का जिक्र है, उनमें प्रमुख रूप से अनवर ढेबर, अरुणपति त्रिपाठी और पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा का नाम दर्ज किया गया है। इनमें से अनवर और त्रिपाठी को ईडी ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जहां से दोनों जमानत पर थे। एफआईआर के बाद ईओडब्लू ने भी इन दोनों को गिरफ्तार किया, जिनमें से अनवर को जेल भेज दिया गया है। त्रिपाठी अभी रिमांड पर ईओडब्लू के पास हैं।


ईओडब्लू ने पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को शनिवार को इसी केस के सिलसिले में बयान के लिए बुलाया था। बयान चल ही रहा  था कि 5 घंटे बाद समंस लेकर ईडी की टीम ईओडब्लू पहुंच गई और वहां से पूर्व आईएएस को लेकर अपने दफ्तर आ गई। रविवार को पेश करने की वजह से अदालत ने पूर्व आईएएस को एक दिन की ज्यूडीशियल कस्टडी में भेज दिया। सूत्रों के मुताबिक टुटेजा को सोमवार को यानी अब से कुछ घंटे के भीतर कोर्ट में फिर पेश किया जाएगा। जहां से ईडी उन्हें रिमांड पर लेने की अर्जी लगाएगी। इसके बाद ईडी के स्तर पर दूसरी ईसीआईआर की जांच में और तेजी आने की सूचनाएं मिल रही हैं। यह भी कहा जा रहा है कि ईडी कुछ और बड़े लोगों के खिलाफ एक्शन लेने जा रही है, जिनके नाम नई ईसीआईआर क्रमांक 4-2024 में हैं।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…