विदेशों तक मिली पहचान
अहाना गौतम की फाउंडर और सीईओ के तौर पर की गई मेहनत की बदौलत ओपन सीक्रेट आज एक ऐसा नाम है, जिसकी पहचान देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक भी है। इस कंपनी ने इंडियन स्टार्टअप्स में ग्लोबल स्टेज पर नाम कमाने का माद्दा होने की भी झलक सबको दिखाई है। तीन सालों में उन्होंने अपनी कंपनी की वैल्यूएसन 100 करोड़ रुपये पर पहुंच दी। छोटे से आइडिया से उन्होंने बड़ा कारोबार खड़ा कर दिया।
आईआईटी बॉम्बे से की पढ़ाई
राजस्थान के भरतपुर की रहने वाली अहाना ने साल 2010 में आईआईटी बॉम्बे से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की है। इसके बाद वे आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गयी और वहां उन्होंने हार्वर्ड बिज़नेस स्कूल में दाखिला लेकर एमबीए की पढ़ाई पूरी की। अहाना ने अपने ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने कई जगह नौकरियां की।
