लेबड़-जावरा बना 'मौत का मार्ग' : 2,225 जानें गईं, विधानसभा में पेश हुए चौंकाने वाले आंकड़े

Updated on 28-02-2026 01:02 PM

भोपाल। प्रदेश में कुछ मार्ग ऐसे हैं, जहां सड़क हादसों में हजारों लोगों की जान गई है। इनमें सबसे ऊपर लेबड़-जावरा मार्ग है। यहां सड़क हादसों में 2,225 लोगों की मौत हुई। दूसरे नंबर पर ग्वालियर-भिंड-इटावा मार्ग है, जहां अभी तक 1,503 लोग हादसों में जान गंवा चुके हैं।

तीसरे नंबर पर जावरा-नयागांव फोरलेन है, जहां 1,281 लोगों की जान गई। मार्ग बनने से लेकर जनवरी 2026 तक की स्थिति की यह जानकारी विधानसभा में शुक्रवार को कांग्रेस विधायक महेश परमार के प्रश्न के लिखित उत्तर में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने दी।

प्रदेश में राज्य सड़क विकास निगम के 85 टोल मार्ग हैं। विभागीय मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि उपभोक्ता शुल्क संग्रहण एजेंसी का अनुबंध समाप्त होने पर नई एजेंसी निर्धारित होने तक या सड़क के उन्नयन कार्य स्वीकृत होने पर निर्माण कार्य प्रारंभ होने तक निगम द्वारा टोल संग्रहण वैकल्पिक व्यवस्था के तहत किया जाता है, ताकि अव्यवस्था न बने और टोल की निरंतरता बनी रहे।

स्थिति यह है कि कई मार्गों पर लागत से अधिक टोल वसूला जा चुका है। इसमें सबसे आगे लेबड़-जावरा मार्ग है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
भोपाल, भोपाल के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद बुधवार दोपहर को पुलिस पर पत्थर बरसाने, वाहन फोड़ने के मामले में आधा दर्जन लोगों को…
 05 March 2026
भोपाल, भोपाल एम्स में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर की आत्महत्या का मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर गूंजने लगा है। पहले भी इस प्रकरण को लेकर संस्थान की कार्यसंस्कृति और शिकायत निवारण तंत्र…
 05 March 2026
भोपाल, राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत भोपाल में सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम ने रफ्तार पकड़ ली है। अब तक जिले में 200 किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV)…
 05 March 2026
भोपाल, भोपाल में गुरुवार को नेहरू नगर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीजीपी कैलाश मकवाना, पुलिस कमिश्नर संजय कुमार, एसीपी, आरआई सहित…
 05 March 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व करोड़पति कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर से जुड़े मामले में बरामद 100 करोड़ रुपए के सोना और नकदी को सरकारी खजाने में जमा…
 05 March 2026
भोपाल। थाना रातीबड़ पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए क्षेत्र में चोरी और नकबजनी करने वाले एक शातिर गिरोह को दबोचने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों…
 05 March 2026
भोपाल। प्रदेश में स्थित स्मारक और संग्रहालयों के लिए टिकट की बुकिंग ऑनलाइन होने से पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। पहले के मुकाबले 30 फीसदी आवेदन ज्यादा आ रहे…
 05 March 2026
मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्तमान अप्रत्याशित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए खाड़ी देशों में निवासरत मध्यप्रदेश के नागरिकों की सहायता के उद्देश्य से मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में 24x7 कंट्रोल…