बेटी को छोड़ मां के पीछे नजरें! रीम शेख की अम्मी को देख नहीं हो रहा किसी को यकीन, बोले- असंभव, ये 18 की लग रहीं

Updated on 11-09-2025 02:42 PM
रीम शेख ने अपना 23वां जन्मदिन टीवी जगत की दोस्तों के साथ मनाया। जन्नत ज़ुबैर, निया शर्मा और रोशनी वालिया भी उनमें शामिल थीं। 8 सितंबर को आयोजित यह पार्टी हंसी, प्यार और प्यारे पलों से भरपूर थी। एक्ट्रेस ने सफेद लखनवी वन-पीस पहना था और अपने लुक को एक टियारा से पूरा किया। रीम की चमकदार मुस्कान रात के जश्न के माहौल को और भी बढ़ा रही थी। आधी रात के इस जश्न को यादगार बनाने वाली दोस्त निया और जन्नत खूब मस्ती करती नजर आईं। लेकिन इन सबके बीच, जिसने सारी लाइमलाइट चुरा ली, वो थीं रीम की मां।

जन्नत जुबैर और निया शर्मा ने रात ठीक 12 बजे रीम का जन्मदिन मनाया। दोनों ने न सिर्फ उनके साथ अकेले में जश्न मनाया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। हालांकि रीम शेख की मम्मी को देख कोई भी मानने को तैयार नहीं था कि वो उनकी मां हैं। पार्टी से सामने आए क्लिप में उनकी मां ब्लैक मिडी ड्रेस में नई-नवेली लड़कियों की तरह लग रही हैं। उनकी उम्र का बिल्कुल भी पता नहीं चल रहा है। लोग बस यही पूछ रहे हैं कि 'क्या ये सच में रीम की अम्मी हैं।'

जन्नत और रीम की दोस्ती पुरानी

जन्नत, जो रीम शेख की एक दशक से भी ज्यादा पुरानी दोस्त हैं, वो उन्हें उनके टेलीविजन करियर के शुरुआती दिनों से जानती हैं। उनकी दोस्ती, जो तब शुरू हुई जब दोनों बाल कलाकार के रूप में काम कर रहे थे, ये आज भी मजबूत बनी हुई है। दोनों का बॉन्ड साफ दिखाती दे रहा था।


रीम समीर शेख के शोज

रीम समीर शेख ने बाल कलाकार के रूप में शुरुआत की और 'चक्रवर्ती अशोक सम्राट' और 'तुझसे है राब्ता' जैसे शोज से लोकप्रियता हासिल की। हाल ही में उन्हें 'फना इश्क में मरजावां' और 'रायसिंघानी वर्सेज रायसिंघानी' में उनके काम के लिए सराहा गया है। 'रायसिंघानी' को दर्शकों से खास तौर पर काफी सराहना मिली। टीवी पर अपनी प्रसिद्धि के अलावा, रीम ने ऑनलाइन भी खूब लोकप्रियता हासिल की है, उनके इंस्टाग्राम पर 64 लाख से ज्यादा फैंस हैं। उनके फैंस सोशल मीडिया पर उन पर प्यार बरसाते रहते हैं और उनका जन्मदिन भी कुछ ऐसा ही था।

निया और रीम की दोस्ती

जन्नत बचपन की दोस्त रही हैं, लेकिन निया और रीम की दोस्ती हाल ही में रियलिटी शो 'द लाफ्टर शेफ्स' के सेट पर शुरू हुई। दोनों की दोस्ती तुरंत ही जम गई और उनका रिश्ता आगे बढ़ गया। उनकी एक साथ जन्मदिन की पार्टी इस बात का सबूत थी कि वे कितने करीब आ गए हैं। अपने दोस्तों और लगातार बढ़ते करियर से घिरी रीम शेख का 23वां जन्मदिन काफी ज्यादा एक्साइटिंग था।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…