भोपाल में जनगणना तक अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल, प्रशासन का आदेश- सख्ती से हो पालन

Updated on 28-04-2026 05:27 PM
भोपाल। जनगणना 2027 (Census 2027) के तहत राजधानी में मकान सूचीकरण एवं गणना का कार्य 1 मई से 30 मई 2026 तक अनिवार्य रूप से किया जाएगा। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी की ओर से जारी ऑर्डर में इस अवधि के दौरान कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाश (Leave Ban) पर प्रतिबंध लगाया गया है। केवल विशेष परिस्थितियों में ही कलेक्टर की अनुमति से अवकाश स्वीकृत किया जाएगा।

सख्ती से पालन के निर्देश

प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस आदेश का कड़ाई से पालन किया जाए। जनगणना कार्य को समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से पूरा करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सक्रिय रूप से जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए गए हैं।

मालथौन में कंट्रोल रूम स्थापित

सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देशन में तहसीलदार कार्यालय मालथौन की ओर से जनगणना के प्रथम चरण के सुचारु संचालन के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम 1 मई से 30 मई 2026 तक कार्य करेगा और प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित रहेगा।

नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी

जनगणना कार्य के संचालन के लिए विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें राजेश वर्मा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सत्येन्द्र कुमार तिवारी और लेखपाल सिंह सिसोदिया को कंट्रोल रूम प्रभारी एवं नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा श्रेयांश राय, यश तोमर, विकास रजक और सत्यम दुबे को भी नोडल अधिकारियों के रूप में कार्य सौंपा गया है।

समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

तहसीलदार ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन समयसीमा के भीतर सुनिश्चित करें। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
भोपाल, कलियासोत नदी के प्रतिबंधित 33 मीटर दायरे में 40 बिल्डरों द्वारा कॉलोनियां विकसित करने का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में सामने आया है। इनमें से सिर्फ 7 निजी भूस्वामियों…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के रायसेन रोड पर मंगलवार रात 9 बजे उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब हिंदू संगठनों ने कथित तौर पर असलम चमड़े से जुड़े ट्रकों को रोककर…
 29 April 2026
भोपाल, परवलिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवराज और 15 वर्षीय मालती की खदान में डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस अनियमितताओं के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। इस एजेंसी से जुड़े करीब 18 हजार उपभोक्ताओं को अब आसपास…
 29 April 2026
भोपाल, प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक एक बार फिर अपने अधिकारों को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। स्कूल अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज बुधवार को भोपाल…
 29 April 2026
भोपाल। नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक भले ही लोकसभा में गिर गया, पर देशभर में महिला सशक्तीकरण की दिशा में ठोस प्रयास शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश…
 29 April 2026
भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित गेहूंखेड़ा इलाके से आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने घर के बाहर खड़ी कार में सरेराह आग लगा दी। इस पूरी घटना का…
 29 April 2026
भोपाल। स्वतंत्रता संग्राम के नायक रहे राजा हिरदेशाह का व्यक्तित्व और कृतित्व पुस्तकों में पढ़ाया जाएग। उनके संघर्ष पर शोध होगा। इसके साथ ही उनके जन्मस्थल हीरापुर (नरसिंहपुर जिला) को तीर्थ…