पेरिस ओलिंपिक में विवाद के बाद भारत लौटी अंतिम पंघाल

Updated on 09-08-2024 03:43 PM

हरियाणा की महिला पहलवान अंतिम पंघाल पेरिस छोड़ने के आदेश के बाद शुक्रवार सुबह भारत लौट आईं। दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची अंतिम पंघाल से खेल गांव में हुए विवाद पर बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कोई बात नहीं की। वह अपने परिवार के साथ गाड़ी में बैठकर निकल गईं।

अंतिम के पिता रामनिवास पंघाल ने कहा कि बेटी उदास थी, इसलिए वह किसी से बात किए बिना चली गई। घर आने पर उसका जोरदार स्वागत किया जाएगा।

दरअसल, अंतिम पंघाल की बहन को पुलिस ने पेरिस में ओलिंपिक गांव में पकड़ा था। उसके पास से अंतिम का आई-कार्ड मिला। इसके बाद पुलिस ने उसके पुलिस स्टेशन ले जाकर बात की। वहां पुलिस ने अंतिम और उसकी बहन से पूछताछ की। इसके बाद दोनों को पेरिस छोड़ने के आदेश दे दिए।

पूरे विवाद के बीच भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) के अधिकारियों ने कहा कि इस मुद्दे पर सभी को शर्मिंदगी उठानी पड़ी है। कोच सहित सभी पर 3 साल का बैन लगाने पर विचार किया जा रहा है।

हालांकि, इससे पहले IOA ने कहा था कि अंतिम पर कोई बैन नहीं लगाया गया। वे एसोसिएशन से जुड़े मामलों पर सटीक जानकारी प्राप्त करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

अगर अब IOA ने अंतिम पंघाल पर एक्शन लिया तो उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

अंतिम पंघाल ने कहा- सामान लेने गई थी

विवाद के बाद अंतिम पंघाल ने वीडियो कर कहा था, 'कल (बुधवार) का दिन मेरे लिए अच्छा नहीं था। मैं बाउट हार गई। ग्राउंड से बाहर आने के बाद मेरी तबीयत खराब हो गई थी। मुझे बुखार हुआ। मैंने अपने कोच से अपनी बहन के साथ होटल जाने की परमिशन ली।

बहन के होटल जाने के बाद मुझे मेरे सामान की जरूरत पड़ी। इसके बाद मैंने अपनी बहन को अपना आधिकारिक मान्यता कार्ड दे दिया और मेरे रूम से सामान लाने भेजा। वहां मेरी बहन ने सुरक्षा कर्मियों को कार्ड दिखा कर पूछा कि मेरी बहन की तबीयत ज्यादा खराब है। क्या मैं उसका सामान ला सकती हूं?

इसके बाद पुलिस कार्ड की जांच करने के लिए उसे पुलिस स्टेशन ले गई। तब मेरे कोच भी कैब से वहां पहुंचे। वे भाषा की वजह से टैक्सी ड्राइवर को अपनी बात नहीं समझा सके। इसके बाद दोनों के बीच कुछ कहासुनी हो गई थी। पुलिस ने पूरी जांच-पड़ताल के बाद मेरी बहन को छोड़ दिया था।

यह बात बिल्कुल गलत है कि हमें थाने ले जाया गया, केस दर्ज किया गया। मेरा देशवासियों से निवेदन है कि मैं मुश्किल समय में हूं, मेरा साथ दीजिए।'

पिता ने अंतिम पंघाल के लिए बेची जमीन

हिसार की रहने वाली अंतिम के पिता राम निवास पंघाल पेशे से किसान हैं। उन्होंने पहलवानी में अपनी बेटी के सपने को पूरा करने के लिए डेढ़ एकड़ जमीन बेच दी थी। वे पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं, और उनकी मेहनत और संघर्ष ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। हालांकि, पेरिस ओलिंपिक में उनकी हार और विवादों ने उनके लिए एक कठिन समय खड़ा कर दिया है।

बिना ट्रायल पहलवानों को चुनने का लगाया था आरोप

एक साल पहले हिसार में अंतिम पंघाल और अन्य पहलवानों ने प्रदर्शन किया था। वह अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली महिला बनी थीं, और 2023 में सीनियर एशिया चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल भी जीता था। उन्होंने भारतीय ओलिंपिक संघ पर भी बिना ट्रायल दिए पहलवानों को चुनने का आरोप लगाया था।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
 18 March 2026
आईपीएल 2026 के रोमांचक आगाज में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। सभी 10 टीमों ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है लेकिन इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारत के मशहूर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी का मंगलवार को लखनऊ में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। राजनीति और खेल जगत की विभिन्न हस्तियों से सजी…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की इस वक्त वाइट बॉल क्रिकेट में पूरी तरह से डॉमिनेशन देखने को मिल रही है। भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी टी20 वर्ल्ड…
 18 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया है, जिससे 400 लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 लोग चोटिल हैं। इस एयर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: अफ्रीकी फुटबॉल में बड़ा विवाद सामने आया है। कन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) ने अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस 2026 के फाइनल का नतीजा पलटते हुए मोरक्को को चैंपियन घोषित…
 18 March 2026
भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा दुबई में मुश्किल दिन गुजारने के बाद वापस भारत लौट आई हैं। 39 साल की सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ दुबई में…