लश्कर-ए-तैयबा का प्रॉक्सी TRF जिम्मेदार... ट्रंप के सांसद ने माना पहलगाम हमले में पाकिस्तानी गुट का हाथ, बड़ा ऐलान

Updated on 11-12-2025 01:49 PM
वॉशिंगटन: पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तानी आतंकियों के शामिल होने की बात को अमेरिकी सांसद बिल हुइजेंगा ने स्वीकार किया है। बिल हुइजेंगा ने कहा है कि हाफिज सईद के लश्कर-ए-तैयबा का प्रॉक्सी गुट द रेजिस्टेंस फ्रंट पहलगाम आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान स्थित इस गुट को जुलाई में ही ट्रंप प्रशासन ने विदेशी आतंकवादी संगठन (एफटीओ) घोषित कर दिया था। ये फैसला पहलगाम हमले की वजह से लिया गया।

भारत ने लगातार ये कहा है कि आतंकी हाफिज सईद और उसके दूसरे साथी पाकिस्तान से बैठकर भारत की जमीन पर हमलों की साजिश रचते हैं। हालांकि पाकिस्तान इसे नकारता रहा है लेकिन हुइजेंगा का बयान दिखाता है कि दुनिया में भारत के पक्ष को बल मिल रहा है। डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के नेता हुइजेंगा ने स्पष्टतौर पर कहा है कि पहलगाम का हमला भयावह था और इसे रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने अंजाम दिया।

पहलगाम का आतंकी हमला

इस साल 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ था। इस क्रूर आतंकवादी हमले में 26 लोगों की हत्या की गई थी। इस हमले के लिए भारत ने पाकिस्तान से आए आतंकियों को जिम्मेदार ठहराया और जवाबी कार्रवाई की बात कही। जवाबी कार्रवाई के तौर पर भारत ने ऑपरेशन सिंदूर किया।पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को खत्म करने के लिए भारत की सेना ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया और हवाई हमले किए। इस पर पाकिस्तान ने भी जवाबी हमले किए और दोनों देशों में युद्ध जैसी स्थिति बन गई। ये संघर्ष चार दिन, 10 मई तक चला। इस दौरान भारत ने कई आतंकी ठिकानों को तबाह किया।

पाकिस्तान ने नहीं ली जिम्मेदारी

पहलगाम हमले और फिर ऑपरेशन सिंदर के दौरान पाकिस्तान ने लगातार ये कहा कि भारत की कार्रवाई पूरी तरह से गलत है। पाकिस्तान ने पहलगाम में किसी भी तरह का हाथ होने से इनकार किया है। हालांकि भारत ने साफ किया कि पहलगाम को अंजाम देने वाले हमलावर सीमापार से आए थे। भारत ही नहीं अमेरिका और कई दूसरे देशों ने भी अब माना है कि हमलावर पाक स्थित आतंकी गुटों से जुड़े थे।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
तेल अवीव/अबू धाबी: ईरान की मिसाइलों और ड्रोन हमलों का मुकाबला करने के लिए इजरायल ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अपने एडवांस हथियार प्रणालियां भेजी हैं। इसमें सबसे नया बना…
 01 May 2026
वॉशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान के साथ फिर से युद्ध शुरू करने पर विचार कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान समझौते के लिए…
 01 May 2026
दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का पाकिस्तान के खिलाफ एक और सख्त कदम सामने आया है। यूएई की एतिहाद एयरवेज ने अबू धाबी में 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को बिना किसी…
 01 May 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची की कथित तौर पर राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ से तनातनी चरम पर पहुंच गई है। दावा किया जा…
 01 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार ने एक बार फिर जम्मू कश्मीर पर बयानबाजी करते हुए आरोप है कि भारत कश्मीरियों की पहचान खत्म कर रहा है। वहीं भारत में मुस्लिमों की स्थिति…
 01 May 2026
काठमांडू: भारत सरकार की ओर से इस साल की कैलाश मानसरोवर यात्रा का ऐलान कर दिया गया है। यह यात्रा कुमाऊं के रास्ते पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख दर्रे और सिक्किम…
 29 April 2026
वॉशिंगटन/इस्लामाबाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार 26 अप्रैल को ईरान को नई चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर राजी होने…
 29 April 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट एसोसिएशन के डिनर में गोलीबारी हुई है। यह गोलीबारी ऐसे समय हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वहां मौजूद थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…