लक्ष्य सेन थाईलैंड ओपन बैडमिंटन से बाहर:राजावत भी राउंड-1 में हारे, महिला वर्ग में आकर्षि, उन्नति अगले दौर में

Updated on 15-05-2025 03:05 PM

भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और प्रियांशु राजावत थाईलैंड ओपन के पहले राउंड से बाहर हो गए हैं। वहीं, आकर्षि कश्यप और उन्नति हुड्डा इस सुपर 500 टूर्नामेंट में कड़े मुकाबले जीतकर अगले दौर में पहुंच गईं हैं।

बुधवार को सेन को आयरलैंड के एन एंगुयेन ने एक घंटे 20 मिनट तक चले मैच में 18-21, 21-9, 17-21 से हराया। पहला गेम हारने के बाद सेन ने दूसरे गेम में वापसी की, लेकिन तीसरे और निर्णायक गेम में एंगुयेन ने उन्हें उबरने का मौका ही नहीं दिया।

राजावत भी तीन गेम में हारे

मेंस सिंगल्स कैटेगरी में प्रियांशु राजावत को भी पहले दौर में पराजय का सामना करना पड़ा। उन्हें इंडोनेशिया के अल्वी फरहान ने 21-13, 17-21, 21-16 से मात दी। इस मुकाबले में प्रियांशु ने बड़े अंतर से गंवाया, लेकिन दूसरे गेम में शानदार कोर्ट कवरेज और दमदार खेल की बदौलत 21-17 की वापसी हासिल की। तीसरे गेम में प्रियांशु को 21-16 की पराजय झेलनी पड़ी।

आकर्षि-उन्नति ने तीसरे गेम में जीते मुकाबले 

विमेंस सिंगल्स कैटेगरी में आकर्षि कश्यप ने जापान की कोआरू सुगियामा को 21-16, 20-22, 22-20 से हराया। वहीं, उन्नति ने थाईलैंड की थामोंवान एन को 21-14, 18-21, 23-21 से मात दी। रक्षिता श्री संतोष रामराज पहले दौर में सिंगापुर की यिओ जिया मिन से 18-21, 7-21 से हार गई।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…