रिलायंस-टाटा को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में कुमार मंगलम बिड़ला, तैयार है 5,000 करोड़ का प्लान

Updated on 27-07-2024 01:18 PM
नई दिल्ली: कुमार मंगलम बिड़ला की अगुवाई वाला आदित्य बिड़ला ग्रुप पेंट के बाद अब जूलरी मार्केट में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। ग्रुप ने शुक्रवार को अपने जूलरी ब्रांड Indriya लॉन्च किया। इसमें ग्रुप का मुख्य मुकाबला टाटा ग्रुप के तनिष्क और रिलायंस के रिलायंस ज्वेल्स से है। आदित्य बिड़ला ग्रुप ने इस साल की शुरुआत में पेंट बिजनस में एंट्री मारी थी और वह सीमेंट बिजनस में अडानी ग्रुप को कड़ी टक्कर दे रहा है। साथ ही वह अपनी टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया में भी नई जान फूंकने के लिए आक्रामक रुख अपना रहा है। आदित्य बिड़ला ग्रुप के रिटेल ब्रांडेड जूलरी बिजनस में उतरने से टाटा के जूलरी ब्रांड तनिष्क को कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है। तनिष्क ने अपना पहला शोरूम 1996 में चेन्नई में खोला था।
65 अरब डॉलर के आदित्य बिड़ला ग्रुप का मुख्य जोर मेटल, सीमेंट और कपड़ा बिजनस पर रहा है। लेकिन अब वह कंज्यूमर बिजनस में तेजी से अपना विस्तार कर रही है। ग्रुप के कुल रेवेन्यू का करीब 20 फीसदी हिस्सा इसी बिजनस से आता है। ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने इंद्रिया ब्रांड को लॉन्च करते हुए कहा कि अगले पांच साल में हमारे रेवेन्यू में कंज्यूमर बिजनस का हिस्सा बढ़ाकर 25% से अधिक बढ़कर लगभग 25 अरब डॉलर पहुंच जाएगा। यह देश के अधिकांश अग्रणी स्टैंडअलोन कंज्यूमर बिजनसेज से बड़ा होगा।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
 20 March 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
 20 March 2026
नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
 20 March 2026
नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
 20 March 2026
नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…