कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट का वेडिंग कार्ड वायरल:कपल ने अब तक नहीं की ऑफिशियल अनाउंसमेंट, 13 मार्च को कर सकते हैं शादी

Updated on 06-03-2024 05:42 PM

रकुल प्रीत और जैकी भगनानी के बाद अब एक और बॉलीवुड कपल जल्द शादी करने वाला है। इस कपल की शादी का कार्ड भी साेशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हम बात कर रहे हैं कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की जो बीते काफी वक्त से अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं।

ऑनलाइन लीक हुआ एनिमेटेड वेडिंग कार्ड
सुनने में आया था कि दोनों फरवरी में शादी कर लेंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। हालांकि, अब कपल का वेडिंग कार्ड ऑनलाइन लीक हो गया है। इस एनिमेटेड कार्ड पर लिखा है, 'अपने स्क्वाॅड के साथ जश्न मनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। लव, कृति और पुलकित।’ भले ही कृति और पुलकित ने अब तक इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है पर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों 13 से 15 मार्च के बीच शादी कर सकते हैं।

वायरल हुए थे रोका सेरेमनी के फोटोज
बीते 30 जनवरी को पुलकित और कृति की सगाई की फोटोज भी सामने आई थीं। दोनों के एक कॉमन फैमिली फ्रेंड ने प्राइवेट पार्टी के कुछ फोटोज शेयर किए थे जिसमें कृति-पुलकित इंगेजमेंट रिंग पहने नजर आए थे।

वैलेंटाइड डे पर दी थी शादी की हिंट
इससे पहले 33 साल की कृति ने वैलेंटाइन डे पर पुलकित के साथ एक पोस्ट शेयर किया था। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘लेट्स मार्च टुगेदर, हैंड इन हैंड’। उनके इस पोस्ट से यूजर्स ने इस बात का अनुमान लगाया था कि दोनों मार्च में शादी करने वाले हैं।

40 साल के पुलकित की यह दूसरी शादी होगी। इससे पहले उन्होंने साल 2014 में सलमान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा से शादी की थी। एक साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया था।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…