कोहली ने रणजी में दिल्ली की कप्तानी से इनकार किया:बोले- बडोनी ही कैप्टेंसी जारी रखें

Updated on 28-01-2025 03:13 PM

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने रेलवे के खिलाफ आगामी मैच में दिल्ली रणजी टीम की कप्तानी करने के लिए विराट कोहली से संपर्क किया है। हालांकि, DDCA के एक सूत्र के अनुसार, स्टार बैटर ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया।

ANI से बात करते हुए सूत्र ने कहा, 'हमने विराट से पूछा कि क्या वह रेलवे के खिलाफ मैच के लिए कप्तानी करने को तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि आयुष बडोनी को ही कप्तानी जारी रखने दें, मैं नेतृत्व नहीं करना चाहता।'

भारतीय बैटर विराट कोहली रणजी ट्रॉफी के अगले राउंड में खेलने के लिए आज सुबह दिल्ली पहुंचे। उन्होंने आज दिल्ली की रणजी टीम के साथ अरुण जेटली स्टेडियम में प्रैक्टिस की। कोहली 2012 के बाद पहली बार रणजी ट्रॉफी खेलेंगे। वे 30 जनवरी से रेलवे के खिलाफ खेलेंगे।

दिल्ली के कोच सरनदीप सिंह ने पुष्टि की है कि कोहली टीम में शामिल होंगे। कोहली ने गर्दन की चोट की वजह से दिल्ली के पिछले मैच से बाहर रहने का फैसला किया था।

रेलवे के खिलाफ पंत नहीं खेलेंगे 

रेलवे के खिलाफ दिल्ली के अगले ग्रुप मैच के लिए ऋषभ पंत टीम का हिस्सा नहीं ले रही हैं। पंत ने सौराष्ट्र के खिलाफ पिछला मैच खेला था, जिसमें वह सिर्फ 1 और 17 रन बना सके थे।

कर्नाटक टीम में राहुल का नाम 

केएल राहुल को हरियाणा के खिलाफ मुकाबले के लिए कर्नाटक की टीम में शामिल किया गया है। राहुल कोहनी की चोट के कारण पंजाब के खिलाफ पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे। क्रिकइंफो के मुताबिक, उन्हें BCCI के मेडिकल पैनल ने इस मैच में खेलने की मंजूरी दे दी है।

राहुल ने अपना आखिरी रणजी मैच 2019-20 में खेला था। तब कर्नाटक की टीम कोलकाता के ईडन गार्डन्स में बंगाल के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेली थी।

जडेजा सौराष्ट्र के लिए खेलेंगे

भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा राजकोट में असम के खिलाफ सौराष्ट्र के लिए खेलेंगे। उन्होंने पिछले दौर में दिल्ली के खिलाफ सौराष्ट्र की जीत में 12 विकेट लिए थे। इस मैच में रियान पराग भी खेलेंगे, जिन्हें कंधे की चोट से उबरने के बाद खेलने के लिए फिट घोषित किया गया है। वे सौराष्ट्र के खिलाफ असम की अगुआई करेंगे।

हैदराबाद के लिए खेलते नजर आएंगे सिराज 

भारतीय पेसर मोहम्मद सिराज अगले राउंड में विदर्भ के खिलाफ हैदराबाद के लिए खेलेंगे। सिराज ने आखिरी बार रणजी ट्रॉफी मुकाबला फरवरी 2020 में विदर्भ के खिलाफ ही खेला था। विदर्भ ग्रुप-बी की टेबल-टॉपर है। जबकि हैदराबाद दो जीत, दो हार और दो ड्रॉ के साथ चौथे स्थान पर है। सिराज ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में सभी पांच टेस्ट खेले, जहां वे दूसरे सबसे ज्यादा 157.1 ओवर फेंके, उनसे आगे केवल पैट कमिंस हैं।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले फ्रेंचाइजियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बिग थ्री यानी पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड टूर्नामेंट के…
 20 March 2026
तेहरान: ईरान में एक तरफ 19 वर्षीय पहलवान को मौत की सजा दी गई है, तो दूसरी तरफ उन महिला फुटबॉलरों की सुरक्षा को लेकर पूरी दुनिया की सांसें अटकी हुई…
 20 March 2026
नई दिल्ली: बिहार के लाल और क्रिकेट जगत के नए वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले की गूंज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। महज…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…