केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ 8 मैचों से बाहर:22 जनवरी से शुरू होगी घरेलू सीरीज

Updated on 10-01-2025 03:12 PM

भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल को इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर होने वाली आठ मैचों की व्हाइट-बॉल सीरीज से आराम दिया जाएगा, जिसमें पांच टी20 और तीन वनडे शामिल हैं। यह सीरीज 22 जनवरी को कोलकाता में पहले टी-20 मैच से शुरू होगी।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक मध्यक्रम के बल्लेबाज और विकेटकीपर केएल राहुल को सिलेक्शन कमेटी ने आश्वासन दिया है कि उन्हें फरवरी में पाकिस्तान और यूएई में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में चुना जाएगा। एक अधिकारी ने बताया कि चैंपियंस ट्रॉफी में राहुल की जगह पक्की है। इसलिए ही उन्हें इंग्लैंड सीरीज से आराम दिया गया है।

हालांकि राहुल हाल ही में भारत की टी20 टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी टी-20 साल 2022 में खेला था, लेकिन वह वनडे में भारत के नंबर 1 विकेटकीपर बल्लेबाज रहे हैं, जहां उन्होंने लगातार मध्य क्रम में रन बनाए हैं।

बॉर्डर-गावस्कर के सभी मैचों में खेले राहुल 

ऑस्ट्रेलिया में संपन्न हुई बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में केएल राहुल को पांचों टेस्ट मैचों की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। राहुल ने 30.66 की औसत से 276 रन बनाए थे। जिसमें 2 अर्धशतक शामिल है।

विजय हजारे ट्रॉफी से भी कर्नाटक टीम से बाहर रहे 

राहुल विजय हाजरे ट्रॉफी से भी बाहर रहने का फैसला किया। कर्नाटक की टीम को 11 जनवरी को वडोदरा के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच खेलेगी। राहुल इसमें नहीं खेलेंगे। वहीं अगर कर्नाटक की टीम क्वार्टर-फाइनल को जीतकर आगे बढ़ती है, तो भी वह विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा नहीं लेंगे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले फ्रेंचाइजियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बिग थ्री यानी पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड टूर्नामेंट के…
 20 March 2026
तेहरान: ईरान में एक तरफ 19 वर्षीय पहलवान को मौत की सजा दी गई है, तो दूसरी तरफ उन महिला फुटबॉलरों की सुरक्षा को लेकर पूरी दुनिया की सांसें अटकी हुई…
 20 March 2026
नई दिल्ली: बिहार के लाल और क्रिकेट जगत के नए वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले की गूंज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। महज…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…