केएल राहुल को लगी चोट, सरफराज पहले ही... भारत को ऑस्ट्रेलिया में लग रहे झटके पर झटके

Updated on 15-11-2024 02:34 PM

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंची भारतीय टीम को लगातार झटके लग रहे हैं. केएल राहुल को शुक्रवार को इंट्रा स्क्वॉड मैच में कोहनी में चोट लग गई. चोट इतनी गहरी थी कि उन्हें तुरंत ना सिर्फ डॉक्टर से मदद लेनी पड़, बल्कि मैदान छोड़कर बाहर भी जाना पड़ा. एक दिन पहले ही सरफराज खान को नेट्स में चोट लग गई थी और वे अपनी कोहनी पकड़े नजर आए थे. टीम मैनेजमेंट को सरफराज की चोट पर साफ कर दिया है कि गंभीर नहीं है. केएल राहुल के बारे में अपडेट आना बाकी है.


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से पर्थ में टेस्ट मैच खेला जाना है. कप्तान रोहित शर्मा के सीरीज के इस पहले टेस्ट मैच में खेलने की उम्मीद कम है. उनकी जगह केएल राहुल को ओपनिंग का मौका मिल सकता है. उन्हें अभिमन्यु ईश्वरन पर वरीयता दी जा सकती है. केएल राहुल का ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड भी अच्छा है. लेकिन फिलहाल तो उनकी हालत खराब है. केएल राहुल इंट्रा स्क्वॉड से पहले अभ्यास मैच भी खेले थे, जिनमें उनके बल्ले से ज्यादा रन नहीं निकले.


रिपोर्स के मुताबिक इंट्रा स्क्वॉड मैच में प्रसिद्ध कृष्णा की ऊपर उठती गेंद केएल राहुल के कोहनी से लगी. वे दर्द से छटपटा उठे. उन्होंने हालांकि, दोबारा बैटिंग की कोशिश की, लेकिन दर्द के कारण ऐसा नहीं कर सके. फीजियो की मदद भी उन्हें दोबारा बैटिंग के लिए तैयार नहीं कर सकी. नतीजा, केएल मैदान छोड़कर बाहर चले गए.


ईएसपीएन की रिपोर्ट के मुताबिक पर्थ टेस्ट में खेलने वाली भारतीय टीम और इंडिया ए के बीच वाका स्टेडियम में इंट्रा स्क्वॉड मैच खेला गया. केएल राहुल ने चोट लगने से पहले कुछ अच्छे शॉट लगाए, जो उनकी अच्छी फॉर्म का संकेत दे रही थी. यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली इस मैच में ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और 15-15 रन बनाकर आउट हो गए. शुभमन गिल ने 28 रन की पारी खेली. ब्रेक के समय टीम का स्कोर 28 ओवर में 5 विकेट पर 106 रन था. कुल मिलाकर प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार, वाशिंगटन सुंदर और तनुष कोटियान की चौकड़ी ने कोहली एंड ब्रिगेड को खासा परेशान किया.

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…