'खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस 19' को भी नहीं मिल रहे चैनल

Updated on 19-05-2025 01:52 PM
यह आमतौर पर साल का वह समय होता है जब इंटरनेट भारत के दो सबसे बड़े रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस' को लेकर एक्साइटमेंट और अटकलों से गुलजार हो जाता है। हालांकि, इस साल इस बात पर खामोशी छाई हुई है। खतरों के खिलाड़ी 15, बिग बॉस ओटीटी 4 या यहां तक कि बिग बॉस 19 के बारे में कोई अपडेट नहीं आया है। अब नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस बार शायद शो नहीं आएगा।

सियासत के सूत्र बताते हैं कि इस अचानक चुप्पी का संबंध पर्दे के पीछे किसी बड़े बदलाव से हो सकता है। बनिजय एशिया (एंडेमोल शाइन इंडिया) के निर्माता के रूप में हटने के बाद, दोनों शो कथित तौर पर बंद होने की कगार पर हैं। कहा जा रहा है कि मेकर्स नए प्रोडक्शन पार्टनर्स के साथ बातचीत कर रहे हैं, जिससे काफी देरी हुई है।

बिग बॉस होगा कैंसल!

तमाम अटकलों के बीच, बिग बॉस ओटीटी 4 को लेकर एक बड़ी अपडेट है। ऐसा कहा जा रहा है कि शो को 2025 तक के लिए टाल दिया गया है। करीबी सूत्र के अनुसार, बिग बॉस का डिजिटल वर्जन इस साल नहीं आएगा। इसके बजाय, मेकर्स ने ओटीटी 4 को पूरी तरह से छोड़ने और सीधे बिग बॉस 19 को लॉन्च करने का विकल्प चुना है।


टीवी चैनल तय नहीं

हालांकि अभी तक इस फैसले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अंदरूनी रिपोर्ट्स से पता चलता है कि बिग बॉस 19 का प्रीमियर डिजिटल रूप से जियो हॉटस्टार पर होगा। खतरों के खिलाड़ी का भी यही हाल है। टीवी चैनल को लेकर अभी भी जानकारी सामने नहीं आई है। इसने भ्रम को और बढ़ा दिया है। फैंस अभी भी अपडेट का इंतजार ही कर रहे हैं।

फैंस को करना होगा इंतजार

'बिग बॉस ओटीटी' जून के तीसरे या चौथे हफ्ते में शुरू होता है, जो अक्टूबर में टेलीविज़न सीज़न शुरू होने से पहले 6 से 8 सप्ताह तक चलता है। हालांकि, अब कथित तौर पर ओटीटी सीज़न रद्द होने के साथ, इस साल शो में बड़ा बदलाव हो सकता है। फ़िलहाल, फैंस को पूरी स्पष्ट जानकारी के लिए शो के मेकर्स की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार करना होगा।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…