देवबंद मदरसे पर नजर रखो... तालिबान के सबसे बड़े दुश्मन ने भारत और हिंदुओं को भेजी दिवाली की बधाई, साथ ही दी चेतावनी

Updated on 22-10-2025 02:19 PM
काबुल: अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने भारतीयों और दुनिया भर के हिंदुओं को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने भारत के लिए एक चेतावनी भी दी है। अमरुल्लाह सालेह अफगान तालिबान और पाकिस्तान की सेना के जेहादी एजेंडे के कट्टर आलोचक हैं। अगस्त 2021 में काबुल पर तालिबान के कब्जे के समय तत्कालीन अशरफ गनी सरकार में उप राष्ट्रपति की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। बाद में उन्होंने तालिबान के विरोधी धड़े वाले विद्रोही नेता अहमद मसूद से हाथ मिला लिया था।

देवबंद मदरसे को लेकर सतर्क रहने को कहा

सालेह ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'सभी भारतीयों और दुनिया भर के हिंदुओं को दिवाली की शुभकामनाएं! आप सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। इस बीच कृपया देवबंद मदरसे का ध्यान रखें।' सालेह की टिप्पणी को इसी महीने अफगानिस्तान पर शासन करने वाले तालिबान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी की भारत यात्रा से जोड़कर देखा जा रहा है। भारत यात्रा के दौरान मुत्तकी ने दारुल उलूम देवबंद मदरसे का दौरा किया था।
मुत्तकी को देवबंद जाने की अनुमति देने के भारत सरकार के फैसले को लड़कियों की शिक्षा पर दिल्ली की ओर से महीन संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है। हालांकि, दारुल उलूम देवबंद लड़कों और लड़कियों के क्लास में अलग बैठने की वकालत करता है, लेकिन ऐतिहासिक रूप से इसने लड़कियों के शिक्षा के अधिकार का समर्थन किया है। यह रुख तालिबान के लड़कियों की शिक्षा पर सख्त पाबंदी के बिल्कुल खिलाफ है।

तालिबान का देवबंद कनेक्शन

तालिबान में दारुल उलूम देवबंद को इज्जत की नजर से देखा जाता है। तालिबान के अधिकांश नेता पाकिस्तान के अकोरा खट्टक स्थित दारुल उलूम हक्कानिया मदरसे से शिक्षित हैं। यह मदरसा सुन्नी इस्लाम के हनफी देवबंदी स्कूल का प्रचार करता है। हक्कानिया मदरसे की स्थापना मौलाना अब्दुल हक ने की थी, जिन्होंने दारुल उलूम देवबंद से शिक्षा हासिल की थी। उनके बेटे मौलाना समी उल हक को तालिबान का पितामह कहा जाता है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…