कर्नाटक सेक्स स्कैंडल- एचडी रेवन्ना ने अग्रिम जमानत मांगी : स्पेशल कोर्ट में आज होगी सुनवाई

Updated on 03-05-2024 11:50 AM

कर्नाटक के पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना ने गुरुवार को स्पेशल कोर्ट में यौन उत्पीड़न मामले में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है। मामले की सुनवाई आज होगी। इस मामले में उनके बेटे प्रज्वल रेवन्ना भी आरोपी हैं।

28 अप्रैल को दोनों नेताओं के खिलाफ उनकी पुरानी हाउसमेड की शिकायत के बाद यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया था। इस शिकायत के साथ कुछ वीडियो भी सामने आए, जिनमें प्रज्वल के मौजूद होने का दावा है।

इधर, गुरुवार को ही प्रज्वल के खिलाफ SIT ने एक और FIR दर्ज की है। अधिकारियों ने इसको मजिस्ट्रेट की अदालत में जमा कर दिया था। FIR में सिर्फ प्रज्वल रेवन्ना को ही आरोपी बनाया गया है।

प्रज्वल रेवन्ना को लुकआउट नोटिस जारी
कर्नाटक सेक्स स्कैंडल मामले में हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ विशेष जांच दल (SIT) ने गुरूवार को लुकआउट नोटिस जारी किया। यह नोटिस प्रज्वल की उस अपील के बाद आया है, जिसमें उन्होंने SIT के सामने हाजिर होने के लिए समय मांगा था।

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि 7 दिन का समय देने का प्रावधान ही नहीं है, अगर वे 24 घंटे में पूछताछ के लिए हाजिर नहीं होते हैं तो उनकी गिरफ्तारी भी संभव है।

प्रज्वल ने बुधवार 1 मई को X पर एक पोस्ट में लिखा था- मैं जांच में शामिल होने के लिए बेंगलुरु में नहीं हूं, इसलिए मैंने अपने वकील के जरिए CID बेंगलुरु को बता दिया है। सच्चाई जल्द ही सामने आएगी।

डिप्लोमेटिक पासपोर्ट रद्द करना जरूरी, विदेश मंत्रालय इंटरपोल से जांच को कहे... यह लंबी और जटिल प्रक्रिया
कर्नाटक सेक्स स्कैंडल का आरोपी प्रज्वल देश छोड़कर जर्मनी चला गया। अब सवाल उठता है कि मामले का क्या होगा? कैसे उसे भारत लाया जाएगा? मामले के कानूनी दांव-पेंच, लुकआउट नोटिस और बाकी पहलुओं पर जानिए सुप्रीम कोर्ट के वकील सुमीत वर्मा क्या कहते हैं...

कर्नाटक सेक्स कांड, आरोपी प्रज्ज्वल की वापसी कैसे? जर्मनी गए प्रज्ज्वल से पूछताछ की अब कानूनी प्रक्रिया क्या है?
मामले के कानूनी दांव-पेंच ज्यादा हैं। गुरुवार को उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी हुआ है। इसके बाद भी वो वापस नहीं आए तो कोर्ट अनुरोध पत्र जारी करने का आदेश दे सकता है। इसके बाद विदेश मंत्रालय पत्र जारी कर संबंधित देश के विदेश मंत्रालय से सहयोग मांग सकता है। इसके बाद उस देश की जांच एजेंसी की मदद से जांच अधिकारी वहां जाकर आरोपी से पूछताछ कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर विदेश मंत्रालय प्रज्ज्वल का डिप्लोमैटिक पासपोर्ट भी रद्द कर सकता है।

क्या आरोपी को गिरफ्तार करने की कोई और प्रक्रिया भी है?
हां... इसके लिए आरोपी को भगोड़ा घोषित करना होगा। कोर्ट से गैर जमानती वारंट लेना होगा। CBI के सहयोग से इंटरपोल से मदद मांगनी होगी। इंटरपोल द्वारा रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद ही छिपे हुए देश से उसे प्रत्यर्पित करने की मांग की जा सकेगी।

आपराधिक मामले में आरोपी को प्रत्यर्पित करना कितना मुश्किल?
प्रत्यर्पण संधि होने के बाद भी यह आसान नहीं है। वापसी विभिन्न देशों की अपनी नीति पर भी निर्भर करती है। कुछ देशों से महज आग्रह पर ही वह देश आरोपी को भारत भेज सकता है। वहीं, कुछ देशों में यह प्रक्रिया बेहद लंबी और जटिल है। विदेश मंत्रालय को वहां के कोर्ट से इजाजत लेनी पड़ती है।

प्रत्यर्पण संधि नहीं होने पर आरोपी को वापस नहीं लाया जा सकता ?
नहीं... संधि के अभाव में भी आरोपी को भारत ला सकते हैं। हालांकि, तब मामला संबंधित देश के हाथ में होता है। इसे मेहुल चौकसी के मामले से समझ सकते हैं। फरार होने पर उसने एंटीगा की नागरिकता ली थी। संधि के अभाव के कारण उक्त देश ने चोकसी के प्रत्यर्पण की मांग नहीं मानी थी।

कर्नाटक के CM ने PM मोदी को लेटर-प्रज्वल को भारत लाने में मदद करें
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कर्नाटक सेक्स स्कैंडल मामले में बुधवार 1 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर लिखा। उन्होंने कहा कि प्रज्वल रेवन्ना पर जो गंभीर आरोप लगे हैं, उनके बारे में आपको पता ही होगा। उन पर जो भी आरोप लगे हैं, वे शर्मनाक और देश को दहला देने वाले हैं। केंद्र सरकार फरार सांसद को वापस लाने के लिए जल्द से जल्द कदम उठाए।

CM ने आगे लिखा कि सांसद और NDA उम्मीदवार प्रज्वल 27 अप्रैल को देश छोड़कर विदेश भागे। ऐसा पता चला है कि वे डिप्लोमैटिक पासपोर्ट के जरिए यात्रा कर रहे हैं। केंद्रीय विदेश मंत्रालय और केंद्रीय गृह मंत्रालय को प्रज्वल रेवन्ना का डिप्लोमैटिक पासपोर्ट रद्द करने के निर्देश दें।

सिद्धारमैया ने लेटर में यह भी कहा कि फिलहाल मामले की जांच SIT मामले की जांच कर रही है। उन्हें देश में वापस लाना बहुत जरूरी है, ताकि वे कानून के हिसाब से जांच का सामना करें।

SIT ने सांसद प्रज्वल रेवन्ना को नोटिस जारी किया
पूर्व PM देवेगौड़ा के विधायक बेटे एचडी रेवन्ना और सांसद पोते प्रज्वल रेवन्ना को स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने मंगलवार को नोटिस जारी किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों को जांच के लिए SIT के सामने पेश होने को कहा गया है। हालांकि, पेश होने की तारीख अभी तक सामने नहीं आई है।

नोटिस जारी होने के बाद प्रज्वल रेवन्ना ने सोशल मीडिया पर लिखा- मैं पूछताछ में शामिल होने के लिए बेंगलुरु में नहीं हूं, इसलिए मैंने अपने वकील के माध्यम से CID बेंगलुरु को सूचित कर दिया है। सच्चाई जल्द ही सामने आएगी।

दोनों नेताओं के खिलाफ उनकी मेड ने यौन शोषण की FIR दर्ज कराई है। केस हासन के होलेनरासीपुर थाने में दर्ज कराया गया। प्रज्वल के करीब 200 से ज्यादा वीडियो वायरल हैं। दावा है कि वायरल वीडियो में दिख रहीं महिलाएं खुद को छोड़ने की गुहार लगाती हुई रो रही हैं और प्रज्वल वीडियो शूट कर रहे हैं।

मामले की जांच के लिए कर्नाटक के CM सिद्धारमैया की तरफ से SIT गठित की गई है। इसका नेतृत्व ADGP वीके सिंह कर रहे हैं। DG CID ​​सुमन डी पेन्नेकर और IPS सीमा लाटकर भी SIT में शामिल हैं।

SIT जांच तक प्रज्वल पार्टी से सस्पेंड
पूर्व मुख्यमंत्री और प्रज्वल के चाचा एचडी कुमारस्वामी ने मंगलवार को जनता दल (सेक्युलर) कोर कमेटी की बेंगलुरु में मीटिंग की। इसमें प्रज्वल रेवन्ना को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है। प्रज्वल हासन से पार्टी के मौजूदा सांसद और लोकसभा के कैंडिडेट भी हैं। हासन में 26 अप्रैल को सेकेंड फेज में वोटिंग हुई थी। इसके बाद प्रज्वल जर्मनी चले गए।

कुमारस्वामी ने कहा प्रज्वल का सस्पेंशन SIT जांच पूरी होने तक है। मैंने गलत करने वाले का कभी बचाव नहीं किया, लेकिन इस विवाद में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा का नाम लेना गलत है। कांग्रेस हमारे परिवार में फूट डालने की कोशिश कर रही है।

अमित शाह बोले- प्रज्वल पर सख्त एक्शन लिया जाएगा
गृह मंत्री अमित शाह ने प्रज्वल से जुड़े सवाल पर मंगलवार को गुवाहाटी में कहा- BJP मातृशक्ति के साथ है। इस जांच को आगे बढ़ाएं। जद (एस) पार्टी ने प्रज्वल को सस्पेंड कर दिया है। उन पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। कर्नाटक BJP अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा ने भी कहा है BJP का रुख स्पष्ट है। कोई भी राजनीतिक दल इस मामले में समर्थन नहीं करेगा।

सेक्स स्कैंडल के केस में प्रियंका गांधी ने PM से सवाल पूछा
प्रियंका गांधी ने X पर पोस्ट में लिखा- जिस नेता के कंधे पर हाथ रखकर PM फोटो खिंचवाते हैं। जिस नेता का चुनाव प्रचार करने 10 दिन पहले खुद जाते हैं। मंच पर उसकी तारीफ करते हैं। आज कर्नाटक का वह नेता देश से फरार है। उसके अपराधों के बारे में सुनकर ही दिल दहल जाता है। सैकड़ों महिलाओं का जीवन जिसने तहस-नहस कर डाला। मोदी जी क्या अब भी आप चुप रहेंगे?

प्रज्वल के पिता बोले- जो वीडियो रिलीज हुए, वे 4-5 साल पुराने
प्रज्वल के पिता एचडी रेवन्ना ने कहा कि मैं नहीं जानता ये कैसा षड्यंत्र रचा गया है। मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो आसानी से डर कर भाग जाऊं। उन्होंने जो वीडियो रिलीज किए हैं, वे 4-5 साल पुराने हैं। ​​​​जांच होने दीजिए। पिछले 40 साल में कांग्रेस की सरकार में हमने कई जांच का सामना किया है।

पीड़ित महिला बोली- प्रज्वल के डर से हम स्टोर में छिप जाते थे
रेवन्ना और प्रज्ज्वल के खिलाफ FIR करवाने वाली महिला ने कहा कि वह रेवन्ना की पत्नी भवानी की रिश्तेदार है। उसका आरोप है कि मेड की नौकरी करने के चार महीने में ही रेवन्ना ने मुझे परेशान करना शुरू कर दिया। पत्नी जब भी बाहर होतीं, रेवन्ना किसी न किसी बहाने मुझे कमरे में बुलाते और गलत तरीके से छूते।

प्रज्वल का ऐसा खौफ था कि उनके आते ही हम स्टोर में छिप जाते थे। प्रज्वल मेरी बेटी को वीडियो कॉल कर अश्लील बात करता था। महिला ने अपने और परिवार की जान को खतरा भी बताया है।पुलिस ने महिला की शिकायत पर धारा 354ए, 354डी, 506, 509 में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने रेवन्ना और प्रज्वल पर 2019 से 2022 तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 May 2024
बेंगलुरु की एक अदालत ने गुरुवार (17 मई) को जनता दल (सेक्युलर) विधायक और कर्नाटक के पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना को सेक्शुअल हैरेसमेंट केस में अंतरिम जमानत दे दी। इससे…
 17 May 2024
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। केजरीवाल ने ED की गिरफ्तारी को चुनौती दी है। जांच एजेंसी ने 21 मार्च को केजरीवाल…
 17 May 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फतेहपुर में चुनावी रैली में कहा- मैंने बताया था कि शहजादे केरल के वायनाड से भागेंगे। देखिए भागे कि नहीं। मैंने कहा था कि वो अमेठी…
 17 May 2024
पटना में टिनी टोट एकेडमी स्कूल के गटर से 4 साल के एक बच्चे का शव तड़के 3 बजे बरामद हुआ। वह इसी स्कूल में पढ़ता था। शव मिलने के…
 17 May 2024
चारधाम यात्रा के लिए केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में श्रद्धालुओं की भीड़ प्रशासन के लिए लगातार चुनौती बन रही है। भारी भीड़ को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने 3…
 17 May 2024
लोकसभा चुनाव से पहले गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शराब नीति केस को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि केजरीवाल प्रचार के लिए…
 16 May 2024
अगर आप अभी उत्तराखंड में चारधाम यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो फिलहाल इसे कुछ दिन टाल दें, क्योंकि अधिक भीड़ हो जाने से व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं।…
 16 May 2024
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में बुधवार को तेंदुए के हमले में छह लोग घायल हो गए, जिसके बाद तेंदुए की मौत हो गई। बडगाम के नसरुल्लाहपोरा इलाके में एक तेंदुए…