करीना कपूर बोलीं- अब सैफ और मैंने खुद खाना बनाना शुरू कर दिया है, मैं हफ्ते में 5 दिन खिचड़ी खाकर खुश रहती हूं

Updated on 04-04-2025 05:44 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर उन फिल्मी सितारों में से एक हैं, जो अपने खान-पान का खूब ध्यान रखती हैं। करीना देसी और घर के बने खाने को तवज्जो देती हैं। उनका कहना है कि उन्हें और उनके पति सैफ अली खान को घर पर खाना पकाने की आदत पड़ गई है। उन्होंने ये भी कहा कि सैफ उनसे बेहतर खाना बनाते हैं।
करीना ने हाल ही में अपनी 'न्यूट्रिशनिस्ट' रुजुता दिवेकर की किताब 'द कॉमनसेंस डाइट' के लॉन्च पर अपने घर का ये किस्सा शेयर किया। उन्होंने कहा, 'दिन भर की कड़ी मेहनत के बाद घर के बने खाने से बेहतर कुछ नहीं होता। मेरा मतलब है, अब सैफ और मैंने खुद खाना बनाना शुरू कर दिया है।'

करीना ने कहा- मैं तो अंडा भी नहीं उबाल सकती

उन्होंने कहा, 'हम इसका (घर में बने खाने का) भरपूर लुत्फ उठाते हैं, इसलिए हमने इसे अपनी लाइफ स्टाइल बना लिया है। सैफ बेहतर कुक हैं, ये क्लियर है। मैं तो अंडा भी नहीं उबाल सकती।' करीना ने कहा कि वह अपने खाने को लेकर ज्यादा सिलेक्टिव नहीं हैं और यहां तक कि उन्हें कई दिनों तक एक ही चीज, जैसे कि खिचड़ी खाने में भी कोई परेशानी नहीं है।

'मैं हफ्ते में पांच दिन खिचड़ी खाकर खुश रहती हूं'

उन्होंने कहा, 'अगर मैं तीन दिन तक खिचड़ी नहीं खाती तो मुझे वास्तव में इसे खाने की इच्छा होने लगने लगती है। मेरा रसोइया थक जाता है क्योंकि वह (जैसा में खाना चाहती हूं) 10-15 दिनों तक एक जैसा खाना बनाता है। मैं हफ्ते में पांच दिन खिचड़ी खाकर खुश रहती हूं। इसमें थोड़ा सा घी डाल देने से मुझे और अच्छा लगता है।'


'पाया सूप' है कपूर परिवार का गोल्डन डिश

उन्होंने ने ये भी बताया कि कपूर परिवार एक डिश का बहुत शौकीन है। करीना ने 'पाया सूप' का नाम लेते हुए इसे परिवार की 'गोल्डन डिश' करार दिया।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…