करण वाही ने जेनिफर विंगेट संग शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्‍पी, इंटरनेट पर हंगामे के बीच कहे दो शब्‍द

Updated on 28-01-2026 03:06 PM
करण वाही और जेनिफर विंगेट की दोस्‍ती काफी समय से सुर्खियों में रही है। ऐसे में बुधवार को अचानक सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह फैली की दोनों शादी कर रहे हैं। टीवी की दुनिया के दो सबसे दुलारे सितारों के फैंस इस खबर को लेकर सबसे ज्यादा उत्‍साहित दिखे। इंटरनेट पर बधाइयों का दौर शुरू हो गया। लेकिन इन खबरों पर अब करण वाही ने चुप्‍पी तोड़ी है। उन्‍होंने सीधे शब्‍दों में बिना लाग-लपेट इसे 'फेक न्‍यूज' बताया है।

करण वाही ने उम्र में खुद से एक साल बड़ी जेनिफर विंगेट को हमेशा अपना दोस्‍त कहा है। इस बार भी ऐसा ही हुआ। 39 साल के एक्‍टर ने 'हिंदुस्‍तान टाइम्‍स' से बातचीत में सीधा जवाब देते हुए कहा, 'ये फेक न्यूज है।' जाहिर अब उनके इस जवाब के बाद शादी की अटकलों पर विराम लग जाएगा।

'दिल मिल गए' से समय से फैंस को पसंद है करण और जेनिफर की जोड़ी

जेनिफर विंगेट और करण वाही टीवी इंडस्ट्री में शुरुआती दिनों से ही गहरे दोस्त हैं। उन्होंने 'दिल मिल गए' में साथ काम किया था। इस शो में जेनिफर ने डॉ. रिद्धिमा गुप्ता का किरदार निभाया था, जबकि करण वाही डॉ. सिद्धांत मोदी के रूप में दिखे थे। करीब 14 साल बाद, यह जोड़ी 2024 में वेब सीरीज ''रायसिंघानी वर्सेस रायसिंघानी' में भी एक-दूसरे के साथ स्क्रीन पर नजर आई।

बीते दिनों करण और जेनिफर के डेटिंग की भी उड़ी थी अफवाह

करण और जेनिफर की ऑनस्‍क्रीन और ऑफस्‍क्रीन केमिस्ट्री को फैंस ने हमेशा पसंद किया है। यही कारण है कि जब शादी अफवाह उड़ी तो शुभकामनाओं का दौर शुरू हो गया। वैसे, बीते दिनों उनके डेटिंग की अफवाहें भी खूब उड़ी थीं।

उदिति से ब्रेकअप के बाद सिंगल हैं करण वाही, जेनिफर विंगेट तलाकशुदा

जहां तक पर्सनल लाइफ की बात है तो करण वाही बीते कुछ समय से सिंगल हैं। वह कभी उद‍िति सिंह को डेट करते थे। जबकि जेनिफर विंगेट तलाकशुदा हैं। उन्‍होंने 2012 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी, जो दो साल बाद नवंबर 2014 में टूट गई।

परिणीति चोपड़ा संग वेब सीरीज में दिखेंगी जेनिफर विंगेट

वर्कफ्रंट की बात करें तो जेनिफर विंगेट जल्‍द ही रेंसिल डी'सिल्वा के डायरेक्‍शन में बनी नेटफ्लिक्स की एक वेब सीरीज में नजर आएंगी। अभी इसका टाइटल तय नहीं हुआ है। इस सीरीज से परिणीति चोपड़ा की वेब सीरीज की दुनिया में डेब्यू कर रही हैं। इसमें ताहिर राज भसीन और सुमीत व्यास भी हैं।

करण वाही जल्‍द ही सुरभ‍ि ज्योति संग शो में आएंगे नजर

करण वाही आगे सुरभि ज्योति के साथ 'सेवन एंड ए हाफ डेट्स' नाम के शो में नजर आएंगे। उन्हें इससे पहले वेब सीरीज 'कपल गोल्स सीजन 5' में एक्टर शिवांगी जोशी के साथ देखा गया था।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…