अविका गौर की हल्दी सेरेमनी में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का हाल बेहाल, पैप्स ने कहा- आपकी ही सेरेमनी लग रही

Updated on 24-09-2025 03:28 PM
एक्ट्रेस अविका गौर की फाइनली शादी होने जा रही है। वह मिलिंद चंदवानी की दुल्हन बनने वाली हैं और उसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कलर्स टीवी के शो 'पति, पत्नी और पंगा' पर ये कपल सात फेरे लेंगे और पूरी दुनिया इस शुभ दिन की साक्षी बनेगी। कपल की शादी होनी तो 30 सितंबर को है लेकिन हल्दी की रस्म 23 सितंबर को हुई, जिसके वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो गए हैं। और तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा सबका ध्यान खींच रहे हैं।

अविका गौर 28 साल की हैं और मिलंद उनके 4 साल बड़े 34 साल के हैं। इन्होंने जुलाई के आखिरी सप्ताह में सगाई की थी और फिर 'पति पत्नी और पंगा' में शामिल हुए थे। और अब एक्ट्रेस उसी कलर्स चैनल पर शादी करेगी, जहां वह 'बालिका वधू' बनी थीं। हल्दी के रस्म की जो वीडियोज सामने आई है, उसमें दोनों को अलग-अलग टब में बिठाया गया है। दोनों के परिवारवाले भी यहां मौजूद हैं। एक तरफ सारी लड़कियां हैं और दूसरी तरफ लड़के।

अविका गौर और मिलिंद की हल्दी सेरेमनी

अविका-मिलिंद की हल्दी के लिए कोई ड्रेस कोड नहीं रखा गया। किसी ने पिंक कलर पहना तो किसी ने ऑफ-व्हाइट। एक्ट्रेस ने भी नीले रंग का लहंगा पहना। वहीं, मिलिंद भी ब्लैक अटायर में दिखाई दिए। अविका को तो सभी ने प्यार से हल्दी लगाई लेकिन मिलिंद की कपड़ा फाड़ हल्दी हुई। सभी एक्टर्स ने उन्हें जमकर पीले रंग में रंग दिया। उनकी शर्ट तक उतरवा दी।

तेजस्वी और करण कुंद्रा हल्दी के रंग में रंगे

इधर, तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ऊपकर से लेकर नीचे तक पीले रंग में रंगे हुए थे। उनके कपड़ों का कलर तक नहीं समझ आ रहा था। चेहरे तक 'नायक' के अनिल कपूर जैसे हो गए थे। पपराजी ने उन्हें देखकर कहा भी, 'आपकी ही हल्दी सेरेमनी लग रही है।' इनकी क्लिप देखकर लोगों ने तेजरन की हल्दी सेरेमनी देखने की इच्छा जताई। कुछ को लगा कि इनकी शादी हो रही है और इसीलिए इनका ऐसा हाल हुआ है। बता दें कि एक्ट्रेस की शादी का एपिसोड 11 और 12 अक्टूबर को जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…