इंग्लैंड के खिलाफ केन विलियम्सन की फिफ्टी:सितंबर के बाद टेस्ट में कर रहे हैं वापसी

Updated on 28-11-2024 02:40 PM

करीब 2 महीने बाद वापसी कर रहे पूर्व कीवी कप्तान केन विलियम्सन ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में अर्धशतकीय पारी खेली है। इंग्लैंड के न्यूजीलैंड दौरे का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है।

गुरुवार को पहले दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने 8 विकेट पर 319 रन बना लिए हैं। ग्लेन फिलिप्स 41 और टिम साउदी 10 रन पर नाबाद हैं।

कीवियों की ओर से केन विलियम्सन ने सबसे ज्यादा 93 रन की पारी खेली। वे चोट के बाद टेस्ट में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने आखिरी टेस्ट मैच सितंबर के आखिरी सप्ताह में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। चोट के कारण वे इंडिया टूर में टीम का हिस्सा नहीं थे।

7 रन से सेंचुरी चूके केन, कप्तान लैथम 3 रन से फिफ्टी

विलियम्स महज 7 रन से सेंचुरी चूक गए। वे 93 के स्कोर पर खेल रहे थे, तभी गॉस एटकिंशन की अतिरिक्त उछाल लेती बॉल पर जैक क्रॉले को कैच थमा बैठे। विलियम्सन पिछले 6 साल में पहली बार नर्वस-90 का शिकार बने। वहीं, कप्तान टॉम लैथम (47 रन) को ब्रायडन कार्स ने विकेटकीपर ओली पॉप के हाथों कैच कराया।

4 रन पर गंवाया पहला विकेट, कॉन्वे 2 रन बना सके 

टॉस हारकर बल्लेबाजी कर रही न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। टीम ने 4 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया। ड्वोन कॉन्वे को गॉस एटकिंसन ने कॉट एंड बोल्ड किया। युवा रचिन रवींद्र ने 34 रन का योगदान दिया। डेरिल मिचेल 19 रन ही बना सके।

एटकिंसन और कार्स को 2-2 विकेट

इंग्लैंड की ओर से गॉस एटकिंसन और ब्रायडन कार्स ने 2-2 विकेट हासिल किए। शोएब बसीर ने एक विकेट लिया।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…