‘दुशील’ को लेकर ‘कका’ का मोह, एक लड़की की इज्जत से बढ़कर है : राधिका खेड़ा

Updated on 02-05-2024 05:58 PM
रायपुर। कांग्रेस प्रवक्ता के साथ राधिका खेड़ा विवाद मामले में गुरुवार को खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। उन पर सवाल उठाये हैं। खेड़ा ने ट्वीट कर लिखा कि ‘दुशील’ को लेकर ‘कका’ का मोह, एक लड़की की इज्जत से बढ़कर है, लेकिन लड़की हूं,लड़ रही हूं, “मर्यादा पुरुषोत्तम” प्रभु श्रीराम जी के ननिहाल में दीदी का स्वागत है।

मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जांजगीर चांपा जिले में सभा हुई। सभा के बाद मीडिया से बयान देने को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में राधिका खेड़ा प्रदेश के स्थानीय नेता और प्रवक्ताओं के साथ थीं। प्रदेश कांग्रेस संचार के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला और राधिका खेड़ा के बीच कुछ बातों को लेकर तीखी बहस हुई। इतना ही नहीं बात तू-तू, मैं-मैं तक आ गई। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने से राधिका खेड़ा राजीव भवन से रोते हुए बाहर निकल गईं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्वीट कर अपनी व्यथा सुनाई। पार्टी से इस्तीफा देने तक की बात कह डाली।

कौशल्या माता के मायके में बेटी सुरक्षित नहीं : राधिका खेड़ा
विवाद के बाद राधिका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट भी किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि कौशल्या माता के मायके में बेटी सुरक्षित नहीं हैं। पुरुषवादी मानसिकता से ग्रसित लोग आज भी बेटियों को पैरों तले कुचलना चाह रहे हैं। उन्होंने मामले में खुलासा करने की बात भी कही है।

कांग्रेसियों से बच लीजिये राधिका : केदार गुप्ता
इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि कौशल्या मां के धरती में अगर कोई राष्ट्रीय नेता कांग्रेस के दुखी हैं, तो हमारा भी मन विचलित होता है। उन्होंने कहा कि आप कांग्रेसियों से बच लीजिए राधिका जी। बाकी छत्तीसगढ़ में आपको कुछ नहीं होगा। यह मोदी की गारंटी और विष्णुदेव साय की सुशासन की गारंटी है।

पीसीसी दफ्तर में गुंडागर्दी- गौरीशंकर श्रीवास्तव
वहीं भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि पीसीसी दफ्तर में जैनपुरिया सुशील की गुंडागर्दी महिला नेत्री से की अश्लील हरकत? साथ ही लिखा कि हे राधिका हे राधे



Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
रायपुर।प्रदेश की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण, संवर्धन और जनभागीदारी को सुदृढ़ बनाने की दिशा में संस्कृति विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के…
 09 March 2026
महासमुंद। बसना विकासखंड के ग्राम बन्सुला की निवासी श्रीमती भोजवती साहू की जिंदगी पति के निधन के बाद मुश्किलों से भरी हो गई थी। घर की सारी जिम्मेदारियां उनके कंधों पर…
 09 March 2026
रायपुर। सिसपाल विहार में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा, गायन, योग, ध्यान,…
 09 March 2026
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को राज्यपाल रेमन डेका ने श्रीमती स्मिता सिंह, फाउंडर शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़, को उनके उत्कृष्ट सामाजिक सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया।उन्होंने श्रीमती स्मिता…
 09 March 2026
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को रायपुर के वीआईपी रोड स्थित बीएसएस प्रणवानंद स्कूल परिसर पहुंचकर  भारत माता की मूर्ति तथा भारत सेवाश्रम संघ के संस्थापक स्वामी प्रणवानंद…
 09 March 2026
रायपुर। समोदा गांव में कथित अफीम की खेती के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जोरदार हंगामा हुआ। आसंदी के सामने प्रदर्शन और नारेबाजी करने पर सभापति ने कांग्रेस…
 09 March 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सोमवार को प्रश्नकाल में पदोन्नति में आरक्षण का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। विधायक प्रबोध मिंज के सवालों को लेकर महिला एवं…
 09 March 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सोमवार को धान खरीदी का मुद्दा सदन में गरमाया रहा। बस्तर क्षेत्र के पंजीकृत किसानों से धान खरीदी नहीं होने के आरोप को…