पाकिस्तान में जूडो प्लेयर की मैच के दौरान मौत:खेलते हुए मैट पर गिरी 20 साल की प्लेयर, सिर पर चोट लगने से जान गई

Updated on 05-03-2024 05:54 PM

पाकिस्तान में जूडो टूर्नामेंट के दौरान एक जुडोका की सिर में चोट लगने से मौत हो गई। यह घटना पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुई प्रतियोगिता के दौरान की है। 20 साल की फिजा शेर अली को 44 किलो वेट कैटगिरी में मैच के दौरान सिर में चोट लग गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ट्रायल में भाग लेने के लिए आई थी
पाकिस्तान जूडो फेडरेशन के एक अधिकारी के अनुसार फिजा शेर पेशावर में बीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा थीं। वह मर्दन में जूडो के लिए ट्रायल देने आई थीं। वह इस खेल में नई थीं। मैच के दौरान उनके सिर में चोट लग गई, जिसके बाद वह नीचे गिर गईं। उन्हें तुरंत मेडिलक स्टाफ ने प्राथमिक उपचार दिया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कुछ महीने पहले इस्लामाबाद में भी टेबल टेनिस खिलाड़ी की हो गई थी मौत
कुछ दिन पहले, इस्लामाबाद में टेबल टेनिस की प्रतियोगिता के दौरान 16 साल की एक लड़की की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। वह ITF जूनियर टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए आई हुई थी।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
 06 March 2026
वाशिंगटन: लियोनेल मेसी की टीम इंटर मियामी ने मेजर लीग सॉकर का खिताब पहली बार अपने नाम किया। इस जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 06 March 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने गुरुवार को पुष्टि की है कि कैरेबियाई टीम को घर लौटाने के लिए एक चार्टर उड़ान की व्यवस्था कर दी गई है। अमेरिका और इजरायल…
 06 March 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में बीते गुरुवार को खेला गया। 250 से ज्यादा रन बनाने…
 05 March 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल-2 खेला जाना है। यह मुकाबला मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैच में जसप्रीत बुमराह एक…
 05 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला है। दोनों टीमों के बीच टक्कर के…