जिया शंकर ने बॉयफ्रेंड के साथ पोस्ट की फोटो, अभिषेक मल्हान संग सगाई की अफवाहों को कहा- झूठा

Updated on 31-12-2025 01:04 PM
रियलिट शो 'बिग बॉस OTT 2' में नजर आए अभिषेक मल्हान का नाम जिया शंकर के साथ फिर से जोड़ा गया। सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि इनकी सगाई हो गई। लेकिन एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर 30 दिसंबर को एक मिस्ट्री मैन के साथ फोटो शेयर की है, जिससे ये साफ हो गया है कि वह किसी और के साथ ही रिलेशन में हैं। फुकरा इंसान के साथ उनके रिश्ते की बात गलत है, जो बेवजह फैलाई जा रही है।

जिया शंकर ने इंस्टाग्राम पर जो फोटो पोस्ट की है, उसमें वह शख्स उनके माथे को चूमते दिख रहा है और उस जगह पर एक्ट्रेस ने रेड हार्ट इमोजी लगाया हुआ है। इसके साथ कैप्शन में लिखा, 'झूठी अफवाहों को 2025 में ही छोड़ देते हैं।' यानी उन्होंने अभिषेक मल्हान के साछ उड़ रही खबरों पर सीधे तौर पर तो नहीं लेकिन इनडायरेक्टली बता दिया कि वो झूठ है। उनकी सगाई नहीं हुई है।

अभिषेक और जिया की सगाई को लेकर दावा

दरअसल, 'टेली खजाना' नाम के पोर्टल ने दावा किया था कि जिया और अभिषेक सगाई करने वाले हैं और जल्द ही शादी भी करेंगे। लिखा था, 'ये ऑफिशिल है। फुकरा इंसान और जिया शंकर ने अपने रिश्ते तो पब्लिक कर दिया है और खबरों के मुताबिक सगाई भी हो सकती है।' साथ ही कुछ और पोस्ट वायरल हुए, जिसमें दावा किया हया कि दोनों की सगाई हो चुकी है।

जिया शंकर-अभिषेक मल्हान की दोस्ती टूटी

बता दें कि दोनों को 'बिग बॉस ओटीटी 2' में देखा गया था। जहां ये अच्छे दोस्त थे। लेकिन बाहर आते ही इन्होंने एक-दूसरे को ब्लॉक कर दिया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि वह और फुकरा कभी दोस्त से ज्यादा कुछ नहीं थे। और उन्होंने यूट्यूबर के फैंस को फटकारते हुए कहा था कि वह हद में रहें और उनसे-उनकी मां का नाम गंदी जुबान से दूर रखें।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…