जिमी शेरगिल के पिता का 90 की उम्र में निधन, इस कारण बेटे से डेढ़ साल तक नहीं की बात, टूटते-टूटते बचा था रिश्ता

Updated on 14-10-2025 01:45 PM
एक्टर जिमी शेरगिल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता सत्यजीत सिंह शेरगिल का 11 अक्टूबर को निधन हो गया। वह 90 साल के थे और मशहूर पेंटर भी थे। 14 अक्टूबर को जिमी शेरगिल के पिता की याद में भोग और अंतिम अरदास रखी गई है।

एक सिख परिवार में जन्मे जिमी शेरगिल उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के देवकहिया गांव के रहने वाले हैं। जिमी पिता के बेहद करीब थे, लेकिन एक बार उनकी एक हरकत के कारण पिता और परिवार संग रिश्ता टूटते-टूटते बचा था। इस बारे में एक्टर ने एक बार हमारे सहयोगी 'ईटाइम्स' को बताया था। जिमी शेरगिल ने पगड़ी हटा दी थी, जिसके कारण पिता सत्यजीत ने उनसे डेढ़ साल तक बात नहीं की थी।

जिमी शेरगिल का परिवार संग टूटते-टूटते बचा था रिश्ता

जिमी शेरगिल ने बताया था कि उन्होंने 18 साल की उम्र तक ही पगड़ी पहनी थी। उससे पहले तक उन्होंने अपने बाल बढ़ाए थे और दाढ़ी भी थी। लेकिन जब हॉस्टल में पढ़ रहे थे, तो उन्हें अपनी पगड़ी बार-बार धोने में परेशानी होने लगी। इस वजह से जिमी शेरगिल ने अपने बाल कटवा दिए और इस बारे में घरवालों को नहीं बताया। यही नहीं, जिमी शेरगिल ने पगड़ी भी हटा दी और दाढ़ी भी कटवा ली थी।\

हुलिया देख भड़क गए थे जिमी शेरगिल के पिता, बातचीत कर दी थी बंद

जब जिमी शेरगिल घर पहुंचे, तो उनका हुलिया तक पिता बरस पड़े। पूरा परिवार एक्टर पर भड़क गया था। पिता तो इस कदर नाराज हो गए थे कि उन्होंने डेढ़ साल तक जिमी शेरगिल से बात नहीं की थी। हालांकि, तब जिमी शेरगिल का फिल्मों में आने या एक्टर बनने का कोई इरादा नहीं था।

जिमी शेरगिल का करियर और आने वाली फिल्में

जिमी शेरगिल के करियर की बात करें, तो उन्होंने साल 1996 में फिल्म 'माचिस' से शुरुआत की थी, पर पहचान 2000 में आई 'मोहब्बतें' से मिली। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में कीं, जिनमें 'हासिल', 'दिल है तुम्हारा' और 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' जैसे नाम शामिल हैं। अभी वह पिछली बार पंजाबी फिल्म 'मां जाए' में नजर आए थे। आने वाले दिनों में वह 'दे दे प्यार दे 2', 'बुलेट विजय' और 'मिस्टर आई' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…