जेफ बेजोस दुनिया में सबसे अमीर, मस्क को पीछे छोड़ा:नेटवर्थ 200 बिलियन डॉलर हुई, मुकेश अंबानी 11वें नंबर पर

Updated on 05-03-2024 05:57 PM

एलन मस्क अब दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी नहीं हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स लिस्ट के अनुसार अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस उन्हें पीछे छोड़कर पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। टेस्ला के शेयरों में गिरावट के कारण मस्क की नेटवर्थ में कमी आई है।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स लिस्ट के अनुसार जेफ बेजोस की नेटवर्थ अब 200 बिलियन डॉलर (करीब 16.58 लाख करोड़ रुपए) है, जबकि एलन मस्क की नेटवर्थ 198 बिलियन डॉलर (करीब 16.41 लाख करोड़ रुपए) है। वहीं लुई वितॉ मोएट हेनेसी (LVMH) के CEO बर्नार्ड अरनॉल्ट 197 बिलियन डॉलर (16.33 लाख करोड़ रुपए) की नेटवर्थ के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

भारत का कोई भी बिलेनियर टॉप टेन में नहीं
भारत का कोई भी बिलेनियर इस लिस्ट में टॉप टेन में शामिल नहीं है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 115 बिलियन डॉलर (करीब 9.53 लाख करोड़ रुपए) की नेटवर्थ के साथ 11वें स्थान पर हैं। वहीं गौतम अडाणी लिस्ट में 12वें नंबर पर हैं। उनकी नेटवर्थ 104 बिलियन डॉलर (8.62 लाख करोड़ रुपए) है।

टेस्ला का शेयर इस साल अब तक 24% से ज्यादा टूटा
मस्क की कंपनी टेस्ला के स्टॉक में इस साल अब तक 24% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। ये 1 जनवरी को 248.42 डॉलर पर था, जो अभी (5 मार्च) 188.14 डॉलर पर आ गया है। स्टॉक प्राइस गिरने के कारण मस्क की नेटवर्थ गिरी है। वहीं अमेजन के शेयर में इस साल अब तक 18% की तेजी देखने को मिली है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट का असर अब भारतीय निर्यातकों पर भी पड़ने लगा है। ईरान और इजरायल/अमेरिका के बीच चल रही लड़ाई के कारण पश्चिम एशिया में कई…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले से मिडिल ईस्ट में तनाव पैदा हो गया है। इसका असर भारत पर भी पड़ सकता है। अगर यह युद्ध लंबे समय…
 06 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में एक दिन की तेजी के बाद आज फिर गिरावट आई है। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 1,000 अंक से ज्यादा गिरावट आई जबकि नेशनल…
 05 March 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच जंग तेज हो गई है। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही लंबे समय तक बंद रहने की आशंका पैदा हो गई…