जसप्रीत बुमराह vs शोएब अख्तर कौन सबसे खौफनाक? भारतीय पूर्व बल्लेबाज का बयान पाकिस्तानियों को पसंद नहीं आएगा

Updated on 04-09-2025 03:37 PM
नई दिल्ली: एक वक्त था जब बल्लेबाजों के लिए शोएब अख्तर खौफ का दूसरा नाम थे। उनकी तेज रफ्तार वाली गेंदों को फेस करने में बड़े-बड़े सूरमा बल्लेबाजों के पैर कांपते थे। एक आज का दौर है जब जसप्रीत बुमराह सबसे खतरनाक गेंदबाजों में शामिल हैं। इस बीच भारत और पाकिस्तान दोनों ही आगामी एशिया कप में आमने-सामने होंगे, जिसकी मेजबानी यूएई में की जाएगी। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला 14 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। अगर दोनों टीमें सुपर 4 के लिए क्वालीफाई कर जाती हैं तो उनके 21 सितंबर को फिर से खेलने की संभावना है।

महामुकाबले से पहले पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा से हाल ही में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर में से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया। एशिया कप से पहले चोपड़ा से जब पूछा गया कि क्या पहले शोएब अख्तर का सामना करना ज्यादा मुश्किल था या अब जसप्रीत बुमराह का। इस पर चोपड़ा ने जो जवाब दिया वह पाकिस्तानी पेसर के चाहने वालों को कुछ खास पसंद नहीं आएगा।
भारतीय तेज गेंदबाज बुमराह ने 48 टेस्ट मैच खेले हैं और 219 विकेट लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने 89 वनडे और 70 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें क्रमशः 149 और 89 विकेट लिए हैं। पूर्व सलामी बल्लेबाज से पूछा गया कि वह किस बल्लेबाज का मैच देखने के लिए पैसे खर्च करेंगे। चोपड़ा ने स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को चुना। कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2024 के टी20 विश्व कप में भारत की जीत के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से संन्यास की घोषणा की। इसके बाद उन्होंने जून 2025 में टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया और अब केवल वनडे में ही एक्टिव हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
 18 March 2026
आईपीएल 2026 के रोमांचक आगाज में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। सभी 10 टीमों ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है लेकिन इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारत के मशहूर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी का मंगलवार को लखनऊ में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। राजनीति और खेल जगत की विभिन्न हस्तियों से सजी…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की इस वक्त वाइट बॉल क्रिकेट में पूरी तरह से डॉमिनेशन देखने को मिल रही है। भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी टी20 वर्ल्ड…
 18 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया है, जिससे 400 लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 लोग चोटिल हैं। इस एयर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: अफ्रीकी फुटबॉल में बड़ा विवाद सामने आया है। कन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) ने अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस 2026 के फाइनल का नतीजा पलटते हुए मोरक्को को चैंपियन घोषित…
 18 March 2026
भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा दुबई में मुश्किल दिन गुजारने के बाद वापस भारत लौट आई हैं। 39 साल की सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ दुबई में…