अली गोनी की तस्वीर देख गुस्से से उबले जैस्मीन भसीन के फैंस! कहा- भाई, ये आदमी रेड फ्लैग है... ऐसा कौन करता है?

Updated on 21-05-2025 01:50 PM
अली गोनी और जैस्मीन भसीन टीवी के फेमस सितारे हैं। दोनों कई साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब तो लिव-इन में भी रहने जा रहे हैं। इस बीच अली ने अपनी गर्लफ्रेंड लेकर एक ऐसा पोस्ट किया, जो वायरल हो गया। इस पोस्ट को लेकर उनकी काफी आलोचना हो रही है। यहां तक कि उन्हें 'रेड फ्लैग' वाला बॉयफ्रेंड भी कहा जा रहा है। जानिए क्यों।

Aly Goni ने हाल ही में जैस्मीन भसीन की इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की। इसमें वो सफेद रंग का क्रॉप टॉप और जींस पहनकर पोज देती नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए अली ने पूछा, 'क्या जैस्मीन छपरी है?' इसके साथ एक हंसी वाला इमोजी भी बनाया। दूसरी तरफ जैस्मीन ने भी अली का एक स्केच शेयर किया और पूछा, 'क्या अली छपरी है?'

अली का पोस्ट देख भड़के यूजर्स

भले ही अली और जैस्मीन ने मजाक-मजाक में एक-दूसरे की ऐसी तस्वीरें पोस्ट करते हुए 'छपरी' शब्द लिखा, लेकिन फैंस को ये बात रास नहीं आई। खासतौर से अली का गर्लफ्रेंड को छपरी कहना। कुछ ने अपनी गर्लफ्रेंड का अपमान करने पर अली को कोसा तो किसी ने एक्टर को 'रेड फ्लैग' तक कहा।

'ऐसे कौन करता है यार?'

एक यूजर ने लिखा, 'अपनी गर्लफ्रेंड के लिए ऐसे पोस्ट कौन करता है यार?' दूसरे ने कहा, 'भाई ये आदमी रेड फ्लैग है।' एक और ने इनकी जोड़ी को अजीब बताया। हालांकि, अली और जैस्मीन के फैंस ने उनका बचाव भी किया। उन्होंने ट्रोल्स से कहा कि दोनों एक्टर्स एक साथ रहने लगे हैं और इसलिए इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को 'छपरी' कहना कोई हिम्मत की बात हो सकती है।

'लाफ्टर शेफ्स 2' में अली, जैस्मीन ने की पंजाबी फिल्म

काम की बात करें तो जैस्मीन ने 'दिल से दिल तक', 'दिल तो हैप्पी है जी' और 'नागिन 4' जैसे सक्सेसफुल शो में काम किया है। 'बिग बॉस' के अलावा वो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने 2022 में 'हनीमून' से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की। इसमें गिप्पी ग्रेवाल लीड रोल में थे। अली की बात करें तो वो 'ये है मोहब्बतें' और 'तेरे मेरे दरमियां' जैसे शोज में नजर आ चुके हैं। उन्होंने भी 'खतरों के खिलाड़ी' में स्टंट किए। और 'खतरा खतरा खतरा' जैसे शो का भी हिस्सा रहे। फिलहाल वो 'लाफ्टर शेफ्स 2' में हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…