रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ तिरुमाला पहुंचीं जान्हवी कपूर:बर्थडे पर किए तिरुपति के दर्शन, बेस्टफ्रेंड ओरी भी साथ नजर आए

Updated on 07-03-2024 01:29 PM

जान्हवी कपूर ने कल यानी 6 मार्च को अपना 27वां जन्मदिन मनाया। जान्हवी हर साल जन्मदिन पर तिरुपति मंदिर के दर्शन करने जाती हैं। इस बार भी वो अपने जन्मदिन पर भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचीं। जान्हवी के साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी तिरुमाला गए थे। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं जान्हवी के बेस्टफ्रेंड ओरी (ओरहान अवत्रामणि) भी उनके साथ दर्शन करने गए थे।

जान्हवी साउथ इंडियन लुक में मंदिर के बाहर नजर आईं। उन्होंने लाल साड़ी पहनी थी। इस साड़ी लुक को जान्हवी ने गोल्डन झुमकी और नेकपीस से कंप्लीट किया था।

मां श्रीदेवी की याद में तिरुमाला जाती हैं जान्हवी

अपने बर्थडे पर लगभग हर बार ही जान्हवी कपूर तिरुमाला तिरुपति दर्शन करने पहुंचती हैं। जान्हवी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया भी था कि वो वहां क्यों जाया करती हैं। जान्हवी के लिए ये मंदिर बहुत खास है।

दरअसल, श्रीदेवी भी अक्सर इस मंदिर में दर्शन के लिए जाती थीं और बताया जाता है कि जान्हवी भी अपनी मां के इस ट्रेडिशन को बनाए रखना चाहती हैं। भारत के प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक ये मंदिर सबसे ज्यादा विजिट किए जाने वाले धर्मस्थलों में से एक माना जाता है।

प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए जामनगर पहुंची थीं जामनगर

जान्हवी कपूर बहन खुशी और पिता बोनी कपूर के अलावा रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में पहुंची थीं। वहीं कल एक बार फिर उन्हें जामनगर के लिए इनवाइट किया गया। दरअसल, मुकेश अंबानी ने एक खास इवेंट उन वर्कर्स के लिए रखा था जिन्होंने प्री-वेडिंग इवेंट को ऑर्गनाइज किया था। उस टीम के मेंबर्स और उनके फैमिली मेंबर्स को पार्टी दी थी। इसी के चलते जान्हवी कपूर समेत कई सेलेब्स दोबारा जामनगर पहुंचे थे।

जान्हवी कपूर के आने वाले प्रोजेक्ट्स

जान्हवी कपूर जल्द ही फिल्म 'उलझ' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वो IFS ऑफिसर के किरदार में दिखाई देंगी। इसके अलावा जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म 'देवरा' से अपना साउथ डेब्यू भी करती नजर आएंगी। जान्हवी, राजकुमार राव के साथ फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में भी दिखेंगी।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…