जैन साध्वी शशिप्रभा का सड़क दुर्घटना में निधन, जैन समाज में शोक की लहर

Updated on 26-06-2024 04:43 PM

रायपुर। आचार्य मणिप्रभसूरीश्वर की आज्ञानुवर्तिनी सज्जन श्रीजी की सुशिष्या बंगदेश उद्धारिका शशिप्रभा श्रीजी का बुधवार प्रातः 5:30 बजे सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। यह दुखद घटना बंगाल के पांशकुड़ा, कोलाघाट में हुई, जो खड़गपुर से 40 किलोमीटर की दूरी पर है। इस सूचना से पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है।

शशिप्रभा श्रीजी ने छत्तीसगढ़ में विचरण कर जैन धर्म की प्रभावना की। वर्ष 2000 में रायपुर में उनका साध्वी समुदाय के साथ प्रभावक चातुर्मास हुआ था। प्राप्त समाचार के अनुसार, गुरुवर्या की डोल यात्रा एवं अंतिम संस्कार 27 जून प्रातः 9 बजे खड़गपुर में किया जाएगा। गुरूवर्या की सुशिष्या वरिष्ठ साध्वी सम्यग्दर्शना आदि ठाणा खड़गपुर में विराजमान हैं।

दुर्घटना में छोटी साध्वी व व्हील चेयर चलाने वाली गिरिजा बहन को काफी चोट आई है, जिनका अभी C.M.R.I. हॉस्पिटल, कोलकाता में उपचार चल रहा है और वे I.C.U. में भर्ती हैं।

जैन संवेदना ट्रस्ट के महेन्द्र कोचर और विजय चोपड़ा ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शशिप्रभाश्रीजी म सा का सड़क दुर्घटना में पांसकुड़ा, कोलाघाट के पास देवलोक होना जिनशासन व गच्छ के लिए बहुत बड़ी क्षति है, जिसकी पूर्ति करना संभव ही नहीं है। 67 वर्ष के संयम जीवन में आपने सदा गच्छ के लिए अपने आत्मा कल्याण के लिए निरंतर जप तप में लीन रहते थे। आज खरतरगच्छ के लिए यह बहुत ही दुखद घटना है। परमात्मा और दादा गुरुदेव से प्रार्थना करते हैं कि आपकी आत्मा मोक्षगामी बने।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…