जेलरवाला बाग स्लम में रहने वालों को जुलाई में मिलेंगे फ्लैट्स, DDA ने कर ली है पूरी तैयारी
Updated on
19-06-2024 01:45 PM
नई दिल्ली: जेलरवाला बाग में बने ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स के पजेशन लेटर डीडीए ने जुलाई में अलॉटियों को सौंपने की तैयारी कर ली है। कुल 1078 अलॉटियों को यह फ्लैट्स दिए जाने हैं। इसके लिए लाभार्थियों से उनका कंट्रीब्यूशन भी लगभग लिया जा चुका है। एक अधिकारी के अनुसार 'जहां झुग्गी, वहीं मकान' स्कीम के तहत कुल 1675 फ्लैट्स तैयार किए गए हैं। जेलरवाला बाग में बने 1396 फ्लैट्स इस साल मार्च तक अलॉटमेंट के लिए फाइनल किए गए थे। इन 1396 फ्लैट्स में से 1078 फ्लैट्स जेलरवाला बाग जेजे क्लस्टर में रहने वाले योग्य लाभार्थियों को दिए जाने हैं। बाकी बचे 579 फ्लैट्स आसपास के अन्य जेजे क्लस्टर के लोगों को दिए जाएंगे। इनमें से भी 318 फ्लैट्स पास के जेजे क्लस्टर जैसे गोल्डन पार्क, रामपुरा और अशोक विहार के माता जई कौर स्कूल के पास वाले जेजे क्लस्टर के अलॉटियों को दिए जाने हैं।