फिर टूटा ITR का रेकॉर्ड, लेकिन लेटलतीफी से बाज नहीं आए लोग, करते रहे डेडलाइन का इंतजार

Updated on 02-08-2024 05:34 PM
नई दिल्ली: एसेसमेंट ईयर 2024-25 के लिए आईटीआर फाइल करने की डेडलाइन 31 जुलाई को खत्म हो चुकी है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट एक बार फिर आईटीआर फाइलिंग का रेकॉर्ड टूट गया है। 31 जुलाई तक 7.28 करोड़ आईटीआर फाइल किए गए जो पिछले साल की तुलना में 7.5 फीसदी अधिक हैं। पिछले साल 31 जुलाई तक 6.77 करोड़ आईटीआर फाइल किए गए थे। इस बार नए टैक्स रिजीम का विकल्प चुनने वालों की संख्या में भी भारी बढ़ोतरी हुई है। कुल 5.27 करोड़ टैक्सपेयर्स ने नए टैक्स रिजीम को चुना जबकि 2.01 करोड़ टैक्सपेयर्स ने पुरानी टैक्स व्यवस्था के तहत आईटीआर भरा। इस तरह 72% टैक्सपेयर्स ने नए टैक्स रिजीम को चुना जबकि 28% ने पुराने टैक्स रिजीम का सहारा लिया।
विभाग के मुताबिक 31 जुलाई को सबसे ज्यादा 69.92 लाख आईटीआर फॉर्म दाखिल किए गए। इस दौरान रात सात बजे से आठ बजे के बीच एक घंटे में सबसे ज्यादा 5.07 लाख आईटीआर भरे गए। अगर प्रति सेकेंड सबसे ज्यादा आईटीआर फाइलिंग की बात करें तो 17 जुलाई को सुबह 08:13:54 बजे 917 आईटीआर भरे गए। इसी तरह प्रति मिनट के मामले में 31 जुलाई को रात 08:08 बजे सबसे ज्यादा 9,367 आईटीआर भरे गए। डिपार्टमेंट का कहना है कि इस बार 58.57 लाख लोगों ने पहली बार आईटीआर फाइल किया जो इस बात का संकेत है कि टैक्स बेस तेजी से बढ़ रहा है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
 20 March 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
 20 March 2026
नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
 20 March 2026
नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
 20 March 2026
नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…